दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
गिरफ्तार शातिर आरोपी की निशानदेही पर 9 दुपहिया वाहन बरामद
बाइट- सहदेव चौधरी थाना प्रभारी जेतारण
पाली
जिला पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत के निर्देशानुसार बाइक चोर गिरोह एव धरपकड़ अभियान खुलासे के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत जैतारण थाना अधिकारी सहदेव चौधरी मय गठित टीम द्वारा वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी पाई । गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर 9 दुपहिया वाहन बरामद किए गए। तो वहीं पूछताछ में उक्त शातिर आरोपी द्वारा पाली और जोधपुर ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक थाना क्षेत्रों में बाइक चोरिया करना कबूला। थानाधिकारी सहदैव चौधरी द्वारा सीसीटीवी फुटेज ओर तकनीकि अनुसंधान तलाश और प्रयासों के आधार पर उक्त चोर गिरोह के आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई । पुलिस द्वारा उक्त वाहन चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लगातार गहन पूछताछ की जा रही जिससे और भी बड़ी चोरियों के वाहन चोरियों के खुलासे होने के आसार है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में मामले दर्ज है ।जेतारण थाना अधिकारी मय गठित टीम ने वाहन चोर गिरोह के शातिर आरोपी बिलाडा थाना क्षेत्र के भोमियो का केरा जिला जोधपुर निवासी विनोद पुत्र दलाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया।
रिपोर्ट-रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ