BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

शादी समारोह में छाया मातम युवक ने की आत्महत्या

सोजत रोड( पाली )

 शादी का माहौल बन गया मातम में


घरवालों का रो-रोकर हो रहा है बुरा हाल। गुरुवार सुबह हुई थी घर से बारात रवाना। बारात पहुंची नहीं थी कि परिवार  वापस पहुंचे परिजन।

सोजत रोड के निकटवर्ती  सवराड गांव में एक युवक ने गले में रस्सी का फंदा डालकर पानी की टंकी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। राजूराम पुत्र सोनाराम जाति नायक उम्र 25 वर्ष दिमागी हालत ठीक नहीं होने की वजह से आत्महत्या कर ली मौके पर हेड कांस्टेबल भवानी सिंह जाप्ता सहित मौके पर पहुंचे सवराड सरपंच केलाश सावलोत ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए अनहोनी पर दुख प्रकट किया । पुलिस ने बताया कि मृतक के घर में शादी थी वह पीछे रह गया था
उसके परिजन शादी में गए हुए थे परिजन मौके पर पहुंचने के पश्चात ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर
 सोजत रोड राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर मामला मर्ग में कायम किया है ।


रिपोर्टर-बाबूलाल पंवार
सोजतरोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ