BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

कंटालिया में एक मात्र एटीएम, कई माह से बंद उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी

सोजत रोड (पाली)




   कंटालिया में एक मात्र एटीएम, कई माह से बंद उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी


            पाली जिले का  कंटालिया ग्राम मारवाड़ जंक्शन का सबसे बड़ा व घना आबादी वाला ग्राम होने के बाद आज भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस गांव के अधिकांश लोग व्यपारी है जो दूर देश प्रदेश में अपना व्यवसाय करते है।

 कंटालिया ग्राम में लम्बी आस के बाद मात्र एक एटीएम आईसीआईसीआई का लगा।

 जिसमे कुछ दिनों तक तो लेनदेन जारी रहा लेकिन अचानक इसमे में रुपये नही होने से दूर दराज के गांवो के लोगो को खासकर पहाड़ी क्षेत्र के लोगो को निराश होकर जाना पड़ रहा है।


मारवाड़ क्षेत्र में इस माह अधिकांश सभी जगह शादी का माहौल नजर आ रहा है। एक तरफ आचार सहिता के चलते देश प्रदेश से आने वाले लोग अधिकांश एटीएम पर ही भरोसा करते है, लेकिन मारवाड़ जंक्शन तहसील का सबसे बडे गांव कंटालिया में मात्र  एटीएम वो भी कई माह से बंद पड़ा है, बंद से अनजान व्यक्ति दूरदराज गांवो से इसी आस में आते है कि कंटालिया ग्राम में लगे एटीएम से रुपये निकाले जायेगे लेकिन उनकी आशा भी निराशा में बदलकर निराश लौटना पड़ता है।


रिपोर्टर बाबूलाल पवार
सोजत रोड पाली राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ