BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

बेनीवाल एनडीए गठबन्धन में शामिल




जयपुर —हनुमान बेनीवाल एनडीए गठबन्धन में शामिल
— लंबे समय से भाजपा के कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए है । गुरूवार को राष्ट्रीय लोकतात्रिंक पार्टी के संयोजक व खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने एनडीए गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की । केंद्रीय मंत्री व भाजपा राजस्थान लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर व प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के साथ ही राष्ट्रीय लोकतात्रिंक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक मंच  से गठबंधन का एलान किया । राजस्थान लोकसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने हनुमान बेनीवाल का स्वागत किया । उन्होंने कहा कि छात्रराजनीति से ही हनुमान बेनीवाल ने लंबे संघर्ष के बाद राजस्थान में एक विशिष्ठ स्थान हासिल किया है । उन्होंने नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने में भाजपा को सहयोग देने की घोषणा की है । प्रदेश में भाजपा 24 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी वहीं भाजपा ने नागौर सीट से राष्ट्रीय लोकतात्रिंक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल से लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया है । वहीं राष्ट्रीय लोकतात्रिंक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश पाकिस्तान व चीन को जवाब दे सकता है । ऐसे में राष्ट्रीय लोकतात्रिंक पार्टी के कार्यकर्ता लगातार दवाब बना रहे थे । जिसके चलते यह निर्णय लिया है । बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान , हरियाणा ,पंजाब ,दिल्ली व मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा । मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए आज से ही राष्ट्रीय लोकतात्रिंक पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में काम करेंगे । उन्होंने कहा कि राजस्थान में सभी 25 सीटें भाजपा व राष्ट्रीय लोकतात्रिंक पार्टी मिलकर जीतेंगी ।

रिपोर्टर-महावीर खिंची

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ