BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निकाली वोट बारात सोजत सिटी

सोजत, पाली
https://www.youtube.com/news27rajasthan

 मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत स्थानीय पंचायत समिति परिसर में दीपोत्सव का आयोजन  कर वोट बारात निकाली गई।
 जिल मिलाते दीपों की लौ के द्वारा संदेश दिया गया कि 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान किया जाए। इस मौके निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजेश मेवाड़ा ने कहा कि लोकतंत्र के  सबसे बड़े त्यौहार में सभी मतदाताओं को अपने सारे कार्य छोड़कर मतदान अवश्य करना चाहिए। वही मेवाड़ा ने कहा कि आपके पास 11 तरह के पहचान पत्र उसमें से एक पहचान पत्र एवं वोटर पर्ची अवश्य साथ लेकर आए केवल वोटर पर्ची से वोट नहीं डाला जायेगा।वही  उन्होंने कहा कि दिव्यागो के लिए इस बार ट्राई साइकिल की विशेष व्यवस्था की गई है। वही तहसीलदार वीरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश का विश्व में एक अनुपम उदाहरण है जिसे मतदान दिवस पर महोत्सव के रूप में संबल प्रदान करें  सभी मतदाता जागरूक होकर मतदान करें। इस मौके विकास अधिकारी नेमाराम सीरवी,पीईईओ महिपाल सिंह लखावत,ओम प्रकाश बौराणा, पारसमल जाटोलिया,रघुनाथ सिंह लखावत,दूल्हा नरेश सेन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पंचायत समिति के कार्मिक  उपस्थिति थे।

REPOTER - नत्थाराम बोराणा
सोजत पाली, राजस्थान

@news27rajasthan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ