मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने की दिलाई शपथ
ब्यावर शहर विधानसभा क्षेत्र (103) में मतदाता जागरूकता के लिए चल रहे हैं स्पीव कार्यक्रम के दौरान ब्यावर उपखंड कार्यालय से निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ब्यावर उपखंड से मानव श्रृंखला रैली रवाना हुए। जीसमें कई विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली मे भाग लिया ये रेली सरकारी विभाग के कर्मचारी मेन रोड के किनारे उपखंड कार्यालय भगत चौराहा नगर परिषद चौराहा रेलवे स्टेशन रोड सहित विभिन्न मार्गो व चौराहे पर लाइन बना मानव श्रंखला में खड़े होकर सभी कर्मचारी अधिकारी मतदाता जागरूकता नारों से लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया।
ये रैली ब्यावर मिशन ग्राउंड पहुंची जहा कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपखंड अधिकारी जसमीत सिह संधू ने सामूहिक रूप से ग्राउंड में बोट फॉर इंडिया श्रखला बनाकर मतदान का संकल्प लेते हुए शपथ दिलाई
श्रंखला कार्यक्रम में रोडवेज विभाग आंगनवाड़ी नर्सिंग स्टाफ शिक्षक कर्मचारी जल विभाग pwd विभाग पंचायती राज्य विभाग राजस्व विभाग सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।
रिपोर्टर-सुमन प्रजापति
ब्यावर राजस्थान

0 टिप्पणियाँ