BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

राजस्थान का सबसे बड़े धार्मिक स्थल श्री सोनाणा खेतलाजी नये धाम का वार्षिकोत्सव का आगाज से ।

राजस्थान का  सबसे बड़े धार्मिक स्थल श्री सोनाणा खेतलाजी नये  धाम का वार्षिकोत्सव का आगाज से ।



देसुरी(पाली)


देसुरी गोडवाड़ व पश्चिम राजस्थान का सबसे बड़ा धार्मिक स्थलों में से  एक श्री सोनाणा खेतलाजी नये (धाम)का 45वां वार्षिकोत्सव, वार्षिक मेला, चैत्र मास नवरात्र यानी आज से हुआ शुरू  दो दिवसीय इस वार्षिक मेले का होगा आयोजन का आगाज बड़े धूमधाम से आयोजन को सफल बनाने को लेकर आयोजन मेला  कमेटी व मुख्य संग्ररक्षक की ओर से तैयारियां पूर्ण की गई।


सोनाणा खेतलाजी नये धाम के मुख्य  संग्ररक्षक स्वर्गीय शांतिलाल जी भंडारी के पुत्र  श्री राजेन्द्र भंडारी व मेला ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष खरताराम चोधरी के सानिध्य में आयोजित हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी मेला बड़े ही  धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है। मेला सफल हो इसको लेकर मेला ट्रस्ट कमेटी पूरी तरह पिछले कई दिनों से दिन रात व्यवस्था में लगे हुए थे जो आज पूर्ण तरीके से सफल होतो हुआ दिखाई दे रहा है।


खेतलाजी मेला क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला होने के नाते  मेले में लाखों की तादात में पूरे देश भर से यहा श्रदालू आते है, जिसमे,राजस्थान गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक,मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश,से लाखो की संख्या में भक्त रहा दर्शन करने यहा आते है। यहा आने वाले हर श्रदालू की मनोकामना पूर्ण होती हैं।


पूरे मंदिर प्रांगण को दुल्हन की तरह लाइटों व रोशनियों से सजाया गया।


मेले आने वाले सभी यात्रियों के लिए  स्थानीय प्रशासन व मेला  ट्रस्ट कमेटी की ओर से यात्रियों की लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई ।उनके ठहरने खाने पीने जिसे तमाम व्यवस्था पूर्ण रूप की गई जिससे आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नही हो।


मेले से पूर्व श्री सोनाणा खेतलाजी की बंदौली निकाली गई  है जिसमे पूरी रात्रि महिलाए लोकगीतों के नृत्य करती दिखाई दी ।आज सुबह बड़ी धूमधाम के साथ खेतलाजी महाराज का वरगोडा निकाला गया।आज शाम पूरी रात्रि  भव्य  विशाल भजन संध्या आयोजित होगी  जिससे राजस्थान, गुजरात, व महाराष्ट्र व अन्य मशहूर लोक कलाकार अपनी अपनी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हैं।


मेले में श्रद्धालुओं की टोलियां कल से आने हुए शुरू,ढोल नगाड़ों व डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए लाखो की संख्या में खेतलाजी के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु यहा पहुच रहे है।


मेले के मुख्य आकर्षण के केंद्र रहेंगे हॉर्स शो, केमल शो,केमल रेस,रसाकसी मुछ प्रतियोगिता, व राजस्थान के लोकनृत्य गैर लगभग 111 से भी अधिक गेरे इस मेले में आएंगी । जो हर साल आती सभी गेरो को मेला आयोजन कमेटी व भामाशाह द्वारा पारितोषित के रूप में ईनाम दिया जाता है।


रिपोर्टर,,,प्रहलाद सिह
 देसुरी पाली,राजस्थान

न्यूज़27राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ