पाली जिले के धनला कस्बे के बेरा केरिया पर गुरूवार शाम खेत में लगे ट्रांसफार्मर में शॉट सर्किट हो जाने से आग लग गई। इसमें गेहूं की कटी फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। खेत में गुजरते विद्युत तारों के झूलने व टक्कराने से यह हादसा होना बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनला कस्बे के बेरा केरिया स्थित एक खेत में लगे शॉट सर्किट होने से ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग से आसमान में धुंआ और लपटे देख अफरा-तफरी मच गई तथा आस-पास खेतों में काम कर रहे किसान व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मांगीलाल, दुदाराम, बाबुलाल, कलाराम, रतन, सुरेश आदि किसानों ने अपने स्तर पर टैंकर से पानी का छिडक़ाव कर आग पर काबू पाया। इस दौरान किसान जेपाराम चौधरी के खेत में कटी हुई गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे किसान नेता पूनाराम चौधरी, धनला सरपंच अमराराम देवासी, जोजावर चौकी के पुलिसकर्मियों के साथ डिस्कॉमकर्मी भी मौके पर पहुंचे।
डिस्कॉम की उदासीनता किसानों पर पड़ रही भारी
इससे पहले भी 25 अक्टुबर 2018 को पास ही स्थित बेरा डोडियावा पर शॉट सर्किट से आग लगने से किसान विक्रमसिंह पुत्र पाबुसिंह के खेत में खड़ी कपास की फसल में खराबा हुआ था। समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से डिस्कॉम की उदासीनता किसानों पर भारी पड़ रही है।

अवगत करवाया लेकिन समस्या बनी हुई है
हमने डिस्कॉम को लिखित में दिया तथा कई बार अवगत करवाए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। -दुदाराम व मांगीलाल, किसान, बेरा केरिया
हमने डिस्कॉम को लिखित में दिया तथा कई बार अवगत करवाए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। -दुदाराम व मांगीलाल, किसान, बेरा केरिया
हमने अधिकारियों से बात की है
बेरा केरिया खेतों से गुजरने वाले झूलते तार से हो रही आगजनी की घटना से डिस्कॉम को सबक लेना चाहिए। तारों को समय पर समाधान नहीं हुआ तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है। समस्या के समाधान के लिए डिस्कॉम के अधिकारियों को भी लिखित में दिया है। - पुनाराम चौधरी, किसान नेता व अमराराम देवासी, सरपंच, धनला

रिपोर्टर-रमेश दायमा
पाली राजस्थान

0 टिप्पणियाँ