BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

हनुमान जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

हनुमान जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

ब्यावर

 शुक्रवार को हनुमान जयंती श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जिसमें शहर के सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजा पाठ के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही जगह जगह हनुमान चालीसा हवन सुंदरकांड सहित सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर हिंदू संगठनों की ओर से शोभायात्रा निकाली गई जोकि अजमेरी गेट स्थित रामद्वारा से गाजे बाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए। रामद्वारा से शुरू हुई शोभा यात्रा अजमेरी गेट. फतेहपुरा चौपड़. महादेव छतरी .पांच बत्ती. तेजा चौक. सूरजपोल गेट. मुक्ति धाम स्थित हनुमान मंदिर पहुंची शोभायात्रा में व्यामशाला के पहलवानों व भिन्न-भिन्न  संगठनों द्वारा कार्यकर्ताओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए अखाड़े का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया और जयंती पर कई मंदिरों में देर रात तक कार्यक्रम हुए जिसमें श्रद्धालुओं ने बालाजी मंदिर में रात्रि को केक काटकर हनुमान जयंती मनाई और सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में केक वितरण किया ।


रिपोर्टर - सुमन प्रजापति
ब्यावर अजमेर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ