पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाएं-माली
रानी/पाली
भारतीय संस्कृति पर्यावरण का संरक्षण संवर्धन करने वाली रही है , हमें भी पर्यावरण हितैषी जीवन शैली अपनाना चाहिए उक्त उदगार प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने स्थानीय अम्बेडकर नगर में सेवा भारती द्वारा पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि पेड़ों से वातावरण में शीतलता आती है जो बादलों को आकर्षित कर वर्षा करवाती है अतः प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाने चाहिए। इस अवसर पर मोहनलाल सोलंकी, दिनेश लुणिया, अरविंद परमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सेवा भारती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बाल अभिरुचि शिविर
में भाग ले रहे भैया बहनों ने वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूजा व प्रिया के निर्देशन में निबंध व चार्ट निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नारायण लाल समेत कई अभिभावक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती द्वारा प्रतिवर्ष पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए कार्यक्रम किए जाते हैं।
REPOTER-जुगलकिशोर बावल
रानी पाली, राजस्थान

0 टिप्पणियाँ