सोजत (पाली)
सोजत क्षेत्र में पेयजल समस्याओं को लेकर सोजत विधायक शोभा चौहान के नेतृत्व सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सरपंचों के साथ सोजत उपखंड कार्यालय पर पहुंचकर उपखंड अधिकारी राजेश मेवाड़ा को ज्ञापन दिया है और 15 दिन में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारू करने का आग्रह किया है अगर 15 दिन में पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो विधायक ने अनिश्चितकाल धरने की चेतावनी दी है इस दौरान बड़ी संख्या महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर और अंदर मटके फोड़ कर विरोध जताया उपखंड अधिकारी राजेश मेवाड़ा ने बताया कि क्षेत्र में भी पानी की समस्या बनी हुई है व्यवस्था सुचारू की जा रही है क्षेत्रों में 72 घंटे से सप्लाई हो रही है तो कुछ क्षेत्रों में 96 घंटे से सप्लाई हो रही है ।
लेकिन होना ये चाहिए...
राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत सोजत से प्रतिनिधि के रूप में जिस जनप्रतिनिधि को चुना अगर वही जनता की समस्या के समाधान की बजाय जनता के साथ धरने पर बैठ जाए तो आखिर उनका समाधान कौन करेगा ? क्योंकि जिस प्रतिनिधि को जनता ने समस्याओं के समाधान के लिए चुना है हम उनसे अपेक्षा रखते हैं कि वे हमारी समस्या का समाधान करें लेकिन ये समस्या जब राजनीति का रूप ले लेती है तब मुद्दे गौण हो जाते है और राजनीति हावी, क्योंकि विपक्ष का काम ही तो सत्ता को घेरना होता है । पेयजल की समस्या कोई नई नही है पिछली सरकार में भी पानी के लिए लोगो को त्राहि त्राहि करते देखा है इसलिए होना तो ये चाहिए कि सभी को मिलकर पेयजल की समस्या के समाधान की राह तलाशनी चाहिए । सोजत में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को शख्त निर्देश देने का अधिकार जनप्रतिनिधि के पास सुरक्षित है इसलिए जनहितार्थ कार्य मे बिना राजनीति के काम भी करवाया जा सकता है ।
रमेश दायमा पाली राजस्थान
News27rajasthan

0 टिप्पणियाँ