33 केवी लाइन की चपेट में आए बाइक सवार, दो सगे भाइयों का हुआ बुरा हाल
पाली
पाली जिले के जोजावर से आशापुरा जाते समय हुआ हादसा
33 केवी लाइन के झूलते तारों से झुलसे युवक
पाली जिले के जोजावर से आशापुरा जाते समय गुड़ा हिम्मता मार्ग पर बिजली के ढीले तारों की चपेट में आने से बाइक सवार सगे भाई झुलस गए। उन्हें जोजावर के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पाली रैफर किया गया। सूचना पर जोजावर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आशापुरा निवासी देवीलाल और आशीष जोशी दोनों सगे भाई देर रात को जोजावर से आशापुरा के लिए जा रहे थे। रास्ते में गुड़ा हिम्मता के पास मार्ग में 33 केवी लाइन के बिजली के झूलते तारों की चपेट में आने से करंट लग गया।
ग्रामीणों का आरोप, अधिकारी नहीं करते सुनवाई
News27rajasthan
रमेश दायमा पाली

ग्रामीण विक्रमसिंह चौहान, राजूसिंह, किशनलाल जोशी, शिव प्रकाश जोशी सहित ग्रामीणों ने बताया कि डिस्कॉम अधिकारियों की लापरवाही के चलते मार्ग में जमीन से कुछ ऊंचाई पर ही बिजली की लाइन निकल रही है। कई बार शिकायत की, लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। अब हादसे हो रहे हैं। उन्हेांने जल्द ही लाइन को सही करने की गुहार भी लगाई।
News27rajasthan
रमेश दायमा पाली

0 टिप्पणियाँ