BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

आश्रम में सामूहिक श्राद्ध तर्पण - NEWS27NETWORK

आश्रम में सामूहिक श्राद्ध तर्पण 
     

 सुमेरपुर.  29 सितम्बर. जवाई बांध रोड स्थित संत श्री आशारामजी बापू आश्रम में शनिवार को सामूहिक श्राद्ध व तर्पण कार्यक्रम आयोजित .
           

               
      भारतीय संस्कृति में परस्पर भावयन्तु की भावना है जिसमे एक दुसरे को पुष्ट व उन्नत करने की मंगल कामना छुपी होती है. श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजो की सद्गति व तृप्ति के लिए श्राद्ध व तर्पण कि महिमा शास्त्रों में बताई है. भारतीय संस्कृति का पुनर्जागरण करते हुए संत श्री आशारामजी बापू ने पुरे विश्व में सामूहिक श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित करवाकर विश्व में शांति समृधि और पितृ तर्पण की सुंदर परम्परा स्थापित की. इसी कड़ी में सुमेरपुर आश्रम में भी सामूहिक श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे सुमेरपुर सहित आस-पास के सैकड़ो लोगो ने भाग लिया.पूज्य बापूजी बताते है कि जैसे हम भारत का रूपये अमेरिका ले जाते है तो वहा हमें बदल कर डॉलर मिल जाते है ऐसे ही हमारे पुर्वज जिस जगह होते है उन्हें हमारा दान उस रूप में मिल जाता है. श्राद्ध पक्ष में तर्पण और श्राद्ध करने से पितृ साल भर प्रसन्न व संतुष्ट रहते है.

Repoter:- रमेश दायमा
पाली,राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ