BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

गेस सिलेंडर से भभकी आग बड़ा हादसा टला


सोजतरोड़ पाली


सोजत में बिलाडिया गेट के पर एक रहवासी मकान में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आग लग गई। रसोई के पास रखा दूसरा सिलेन्डर भी आग की चपेट में आ गया। दो सिलेन्डर में लगी भयानक आग को देखकर हाहाकार मच गया। आसपास के रहवासियों ने सिलेंडर फटने की आशंका को लेकर अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। मौके पर एक घंटे तक दो सिलेंडर मैं आग धधक रही थी जब तक कोई भी फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची और नहीं सोजत पुलिस घटनास्थल पर आई। एक बहादुर युवक शहिद कुरेशी ने साहस दिखाते हुए आग से जलते सिलेन्डर बडी़ लकड़ी के सहारे बाहर लेकर आया। और गिले बिस्तर सिलेन्डर पर ढ़ककर आग पर काबू पाया। भीखा कसाई के घर में धधकी आग से घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।

बाबूलाल पंवार सोजतरोड़

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ