BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

जीआरपी पुलिस ने 1 किलो सोने के आभूषण सहित एक को किया दस्तयाब

सोजत रोड पाली
मारवाड़ जंक्शन जीआरपी पुलिस ने 1 किलो सोने के आभूषण सहित एक को किया दस्तयाब


बेंगलुरु से सोने के आभूषण लेकर भागा घरेलू नौकर को  जीआरपी पुलिस ने किया रेलवे स्टेशन पर दस्तयाब
 अजमेर जीआरपी पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोलाराम पुलिस उप अधीक्षक विशनाराम के निर्देशानुसार चलाए जा रहे चेकिंग व अपराध रोकथाम हेतु अभियान के तहत मुखबिर की इत्तला पर जीआरपी मारवाड़ जंक्शन के अनुसार पुलिस थाना बसंतगुडी जिला बेंगलुरु के प्रकरण 147 / 19 धारा 381 मैं चोरी गए माल की बेंगलुरु जोधपुर से राजस्थान आने की सूचना मिलने पर मारवाड़ थाना अधिकारी करण सिंह, जयकरण ,गजेंद्र सिंह, भवानी सिंह, जोगिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, रामेश्वर लाल ,खेतेन्द कुमार  रेलवे स्टेशन मारवाड़ जंक्शन पहुंचे जहां पर थानाधिकारी गोपाल विश्नोई ,बसंतगुडी जिला बेंगलुरु की उप निरीक्षक श्रीमती रेशमा मय टीम के उपस्थित मिले मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बेंगलुरु जोधपुर ट्रेन के जनरल कोच में व्यक्ति की तलाश में फोटो वह हुलिए के आधार पर ट्रेन के जनरल कोच को गहनता से चेक करना प्रारंभ किया गया तो एक लड़का पुलिस को बावर्दी देखकर डिब्बे से उतर कर जाने लगा जिस पर शक होने पर मौके पर उपस्थित संपूर्ण जाब्ता द्वारा उक्त लड़के को रोककर नाम पता पूछा तो अपना नाम कुशाल सिंह उर्फ (बुगया) पुत्र हेम सिंह जाति रावत उम्र 18 वर्ष निवासी कोटडा पुलिस थाना जवाजा तहसील ब्यावर जिला अजमेर का होना बताया जिसके बैग की तलाशी लेने पर देखा की अंदर उक्त प्रकरण में चोरी के सोने के आभूषण करीब 1 किलो मिले जिस पर कुशाल सिंह को डिब्बे से नीचे उतारा गया पुलिस थाना बसंतगुडी जिला बेंगलुरु से आई उप निरीक्षक श्रीमती रेशमा के जाप्ता को सुपुर्द कर मारवाड़ जंक्शन से रवाना किया गया ।
बरामद 1 किलो सोने के जेवरात की कीमत करीब तक्ष तीन तक्ष 32लाख रुपए बताई जा रही है


REPOTER:- बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ