2101 कन्याओं ने कलश धारण किए
कलश यात्रा देखने उमड़े कस्बेवासी शनिवार को भरेगा मेला
खिंवाड़ा पाली
कस्बे में 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले खिंवाडा के खेड़ादेवी चामुंडा माता मेले से पूर्व शुक्रवार को खिंवाडा व्यापार संघ बालाजी सेवा समिति व मेला आयोजक कान्तिलाल जितेंद्र कुमार सुथार परिवार एवं भजन संध्या आयोजक प्रवीण सोनी व नेमीचंद माली के सयुक्त तत्वाधान में निकाली गई कलश यात्रा में जहां हजारों की संख्या में कन्याओं ने सिर पर कलश धारण किए वही इस कलश यात्रा को देखने समूचा कस्बा उमड़ पड़ा लोगों की भीड़ का आलम यह था कि खेड़ादेवी मंदिर से प्रसादी स्थल तक महज आधा किलो मीटर की दूरी पर कलश यात्रा निकलने में 1 घंटे से ज्यादा का समय लग गया लोगों की भीड़ को देखते हुए कलश यात्रा का रास्ता छोटा पड़ गया शुक्रवार अल सुबह से ही कस्बे के मध्य स्थित खेड़ादेवी मंदिर प्रांगण में कन्याए एवं महिलाएं सजधजकर पहुंचनी शुरू हो गई जो देखते ही देखते हजारों की संख्या में शरीक हो गई सुबह 9 बजे मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा शुरू हुई जो आखरिया चौक मुख्य बाजार मेन बाजार होते हुए बैंड बाजा की स्वरलहरियों ढोल नगाड़ों के पर नाचते गाते युवाओं की टोली व सिर पर कलश धारण किए कन्या एवं महिलाएं जो कि बालाजी प्रसादी स्थल जाकर संपन्न हुई तत्पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाप्रसादी हैतू भटियो का मुहूर्त किया कलश यात्रा में मेला आयोजक कांतिलाल जितेंद कुमार एवं भजन संध्या आयोजक प्रवीण सोनी व नेमाराम माली परिवार गुरुवार को पपुसिह माताजी गुड़ा की ओर से सांझी कार्यक्रम का आयोजन में सेकड़ो महिलाओं ने माता जी को याद किया । भोपाजी जस्साराम देवासी बालाजी मेला कमेटी अध्यक्ष जसवंतसिह उदावत सरपंच मोहन आचार्य विजयराज सोनी पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीपाल वैष्णव बालाजी सेवा समिति अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष तेजाराम चौधरी कपूरचंद धोखा टीकमराम सिरवी शैतानसिंह गोयल देवेन्द नायक रोकड़चन्द शर्मा दिनेश सोनी चुन्नीलाल हरिसिंह गोविन्द नायक बनवारीलाल आचार्य निर्मल आचार्य संदीप राठौड़ कान्तिलाल जैन सुरेश कुमार जैन सहित कई धर्मप्रेमी मौजूद थे इस दौरान पुलिस ने माकूल व्यवस्था के लिए पुलिस ने हर मोड़ पर बाजार में मुस्तैदी के साथ व्यवस्था की ।
News27rajasthan पाली
रमेश दायमा



0 टिप्पणियाँ