जिला पुलिस के तत्वाधान में रायपुर व मारवाड जंक्शन में ,ऑपरेशन आवाज मेरा मान विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को किया जागरूक
पाली
जिला पुलिस पाली के तत्वाधान में राजस्थान सरकार एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिलापुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार रायपुर थाना परिसर में जैतारण वृताधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी मनोज राणा के नेतृव में रैली निकाल कर महिला जागरूकता का आगाज किया गया इसी तरह मारवाड जंक्शन उपखंड मुख्यालय पंचायत समिति सभागार पर आज सोजत वृताधिकारी डॉ हेमंत कुमार जाखड़ के निर्देशन व अध्यक्षता में ऑपरेशन आवाज मेरा मान आपका सामान कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में महिलाओं अत्याचार बलात्कार के प्रकरणों में जागरूकता लाने, ऑपरेशन आवाज कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं बालिकाओं के सुरक्षा को सुनिश्चित करने, अपने अधिकारों एवं कानूनों के प्रति सजग करने ,लैंगिक समानता उत्पन्न करने ,महिला अपराधों में कमी लाने, युवाओं बालकों में महिला सुरक्षा सम्मान का भाव जागृत करने के ,उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा । इस अभियान के अंतर्गत महिला अत्याचार और बलात्कार की घटनाओं को रोकने के लिए महिलाओं में सुरक्षा संबंधी कानून की जानकारी एवं जागरूकता को समझाने के लिए यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे। आज इस कार्यक्रम में डॉ हेमंत कुमार द्वारा एवं मारवाड जंक्शन उपखंड अधिकारी पुष्पा कवर सिसोदिया द्वारा महिला अधिकार के बारे में विस्तार से बताया गया एवं अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए सुझाव दिए गए। गौरतलब है कि पाली जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी जिला पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के निर्देशन में उपखंड मुख्यालय पर महिला की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन आवाज मेरा मान आपका सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के उपरांत जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया जिस को उपखंड अधिकारी पुष्पा कवर सिसोदिया एवं सोजत वृताधिकारी डॉ हेमंत कुमार ने झंडी दिखाकर उपखण्ड मारवा जंक्शन के ग्रामीण क्षेत्रों में रवाना किया ।
रिपोर्टर- सुरेश पंवार


0 टिप्पणियाँ