BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

गरबा नृत्य की धूम

गरबा नृत्य की धूम

पाली


शिव ज्वैलर्स द्वारा एक अक्टूम्बर को आयोजित होने वाले डांडिया रास 2019 को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। कार्यक्रम संयोजक दीप कंवर आकडावास ने बताया कि नारी शक्ति के स्वरूप को सामाजिक रूप में आगे लाने की सोच के साथ यह आयोजन हो रहा हैं। कार्यक्रम डांडिया रास के रूप में जरूर हैं लेकिन इसको इस तरह से पिरोया गया हैं जिसमे विभिन्न तरीकों के आयोजन में नारी शक्ति का बखान किया गया हैं। डांडिया आयोजन में पूर्णतया भागीदारी से लेकर जजेज़ और तमाम आयोजन और कार्यक्रम महिलाओं को केंद्रीय रहकर सँजोये गए हैं। कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन को लेकर पिछले एक महीने से 100 से अधिक नारी शक्ति स्वरूप महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई हैं। कार्यक्रम में 1100 सौ महिलाओं की भागीदारी रहेगी जो डांडिया से लेकर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम में अतिथियो के रूप में महिला अधिकारी से लेकर विभिन्न क्षेत्र में  महिलाओं का नेतृव कर रहे चेहरे  रहेंगे। कार्यक्रम एक अक्टूम्बर को शाम 6 बजे से शांति बाग मैरिज गार्डन में आयोजित होगा।


News27rajasthan pali

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ