BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

सोजत रोड( पाली)


सोजत रोड में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
 विद्यार्थियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल तक स्वच्छता रैली निकालकर आमजन को नारों से स्वच्छता का संदेश दिया ।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया स्वच्छता अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु विद्यालय द्वारा स्टीकर छपवाऐ गए स्टीकर पर अंकित
आज से हमने ठाना है प्लास्टिक कचरा हटाना है, गांधी जी का एक ही सपना साफ सुथरा हो राष्ट्र अपना, कपड़े की थैली साथ लाना है सिंगल यूज़ प्लास्टिक हटाना है।
 इस मौके पर प्रदीप राज सिंह, प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा, अध्यापक महेंद्र सिंह रावत, छेलाराम, पारसमल मेवाड़ा, राम सिह, दिनेश कुमार, ओम प्रकाश, व शिवांगी राठौड़, सलोनी राठौड़, दिलीप कुमार, विरदी चंद दाऊ लाल व्यास, रामकिशोर ए एसएम, पुष्पेंद्र सैनी, विक्रम सिंह, विनोद, एवं कई ग्रामीण व विद्यार्थी मौजूद थे।


बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ