BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

गाँधी जयंती पर निकाली जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान चलाकर मनाई

गाँधी जयंती पर निकाली जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान चलाकर मनाई

रानी पाली

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानी गांव में प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वे जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में स्थानीय विद्यालय में स्टाफ व विधार्थियो द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना सभा से शुरुआत कर के गांव के विभिन्न गलियों में होते हुए स्वच्छता ही सेवा के नारे लगाते हुए तथा जनता को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। उसके बाद विद्यालय के विधार्थियो द्वारा भाषण प्रतियोगिता में ,गांधीजी का व्यक्तित्व व कृतित्व विषय पर भाग लिया गया।
गांधी जी के जीवन व दर्शन पर प्रकाश डालते हुए प्राध्यापक बद्री प्रसाद निम्बार्क ने बताया कि गांधी जी की जीवन शैली को अपने जीवन मे अपनाना चहिये।प्रभुराम व्याख्याता ने गांधी जी के जीवन व स्वन्त्रता आंदोलन में भागीदारी के बारे में जानकारी दी। भबुता राम प्राध्यापक ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विधार्थियो द्वारा गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों से प्लास्टिक एकत्र किया तथा स्टाफ के साथ जॉगिंग करते हुए प्लास्टिक एकत्र किया।
विद्यालय परिचर की भी सफाई की गई ।सम्पूर्ण कार्यक्रम में सविता  ,नवाराम,लालाराम,राजेद्र प्रसाद, पिस्ता ,संतोष,राजबीर,जयश्री ,उषा जोशी व समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

बाबूलाल भाटी
रानी पाली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ