BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

मेहतर विकास सेवा संस्थान की बैठक आयोजित

मेहतर विकास सेवा संस्थान की बैठक आयोजित

खिवाड़ा पाली


 20 अक्टूबर । कांठा पट्टी मैहतर विकास सेवा संस्थान की समाज के विकास कार्यों को लेकर एक साधारण बैठक संस्थान के चिमनलाल कंडारा की अध्यक्षता में आयोजित की गई
जिसमें समाज के बुद्धिजीवी कार्यकर्ताओं ने समाज में  फैली कुरीतियों पर अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए सचिव डायाराम हंस ने नशामुक्ति एवं मृत्युुभोज को समाज के लिए दोनों घातक रोग बताया, इससे समाज दिन ब दिन खोखला होता जा रहा है  जिससे समाज कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता ! इसलिए समाज को इन दिनों से दुरीया बनाकर चलना ही  समाज के हित में है और निःसंदेह  समाज आगे बढ़ सकता है साथ ही संस्था के अध्यक्ष चिमनलाल कंडारा ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक बालिका को शिक्षित करने से एक बेटी दो परिवार  का नाम रोशन करती है ओर बालिका शिक्षा के लिए ये समाज तन, मन ओर धन से हर समय तैयार रहेगा
शिवलाल कंडारा ने समाज के छात्र छात्राओं को शिक्षा श्रेत्र में  60%से अधिक अंक लाने वाले को समाज में सम्मानित करने का बिड़ा उठाया जिससे छात्र छात्राओं का होंसला बुलंद होगा 
आयोजित बैठक में समाज के उपाध्यक्ष अमरलाल सरपटा, सचिव डायाराम हंस ,शिव लाल कंडारा, लक्ष्मणलाल सरपटा, घीसाराम सरपटा, रमेश  आदिवाल,देवाराम महाराज, प्रकाश कंडारा मा.ज. , मनोहर ,लालाराम जावा, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ