BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

गांधी जयंती पर कई कार्यक्रम का आयोजन

गांधी जयंती पर कई कार्यक्रम का आयोजन


खिंवाड़ा पाली





 कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में महात्मा गांधी के 150 वे जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष में गांधी सार्ध शताब्दी महोत्सव प्रभारी गौरव सान्दु ने बताया की महोत्सव के समापन सप्ताह के तहत दिनांक 26सितम्बर  से 02 अक्टूबर तक PEEO स्तर पर विभ्भिन गतिविधियां यथा भाषण, आशुलेखन, नाटक, पोस्टर, स्वच्छता, प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई जिसमें आज मुख्य समारोह का आयोजन व्यापार मंडल अध्यक्ष तेजाराम चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं PEEO बस्तीमल सोनल ने मेहमानो तथा नव पदस्थापित रसायन विज्ञान व्याख्याता शशी कुमार डांगी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
विविध गतिविधियों में प्रत्येक विद्यालय स्तरीय प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे लगभग 150 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार एवं टाॅफीयां देकर उत्साह वर्धन किया गया। मुख्य समारोह का मुख्य आकर्षण सर्वधर्म प्रार्थना ,साफ सफाई व श्रमदान, हरित पाठशाला के तहत पौधो की निराई गुड़ाई, गांधी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाषण, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के लघु प्रतिरूप बने विद्यार्थी एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रही जिसमें PEEO स्तर पर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक भाग में  देव पब्लिक विद्यालय का दल अनिषा कंवर, नन्दु चौधरी, जयश्री विजेता रहे तथा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर स्थानीय विद्यालय का दल साक्षी सोनल,अंजु चौधरी, मनीषा चौधरी, कुसुम सीरवी, खुश्बु वादी विजेता रहे।
प्रश्नोत्तरी के निर्णायक वरिष्ठ अध्यापक रतन सिंह भंवर सिंह मीठालाल व बृजकिशोर रहे।
 इस मौके पर रमेश कुमार, गनी मोहम्मद एवं PEEO खिंवाड़ा अधीनस्थ समस्त शिक्षण संस्थाओं के संस्थाप्रधान एवं स्थानीय विद्यालय के शिक्षकगण एवं कार्मिक उपस्थित थे।
मंच संचालन किशन लाल एवं गौरव सांदु ने किया।

News27rajasthan पाली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ