News27rajasthan ने सरपंच से बात कर इस समस्या के समाधान को लेकर काई हटाने को कहा सरपंच ने भी मामले को गम्भीरता से लिया है
सोजतरोड़ पाली
जिले में इस बार इंद्रदेव की जमकर मेहरबानी रही इसका परिणाम है कि दादिया कस्बे से गुजरने वाली सुकड़ी नदी अनवरत करीब 2 महीने से बह रही है ।
इससे पहले पानी का प्रवाह अब तक नहीं हुआ था गुरुवार शाम को हीरावास से कंक्रीट से भरकर सोजत रोड रेलवे स्टेशन पर कंक्रीट खाली करनी थी मगर नदी की रपट पर कई जम जाने से डम्पर फिसल कर नदी में जा गिरा।
जिससे शुक्रवार को सुबह 3 क्रेन मंगवा कर डंपर की कंक्रीट को नदी में खाली करवा कर क्रेन से डंपर को सीधा किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि नदी की रपट पर काई होने की वजह से हर रोज दोपहिया वाहन चालक गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं मारवाड़ क्षेत्र के दादिया की रपट पर काई जम जाने से हर रोज दुपहिया वाहन चालक नीचे गिर जाने से चोटिल हो जाते हैं ।
इस समस्या को लेकर news27rajasthan की टीम ने ग्राम पंचायत सेहवाज के सरपंच अनिता मेघवाल से बात करने पर सरपंच ने बताया कि आज ग्राम पंचायत द्वारा लेबर लगाकर दादिया नदी की रपट पर जमी काई को हटा दिया जाएगा।
बाबूलाल पंवार सोजत रोड



0 टिप्पणियाँ