पाली
357 प्रत्याशियो ने 497 आवेदन पत्र दाखिल करवाए
पाली 5 नवम्बर । नगर पालिका आम चुनाव 2019 के तहत पाली नगर परिषद के आगामी 16 नवम्बर को होने वाले चुनाव को लेकर परिषद सदस्य के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को प्रत्याशियो ने 323 आवेदन पत्र दाखिल करवाए ।
रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद पाली एवं उपखण्ड अधिकारी पाली रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि नामांकन के दौरान अब तक कुल 357 प्रत्याशियो ने 497 आवेदन पत्र दाखिल करवाए है। उन्होने बताया कि नामांकन के बाद 6 नवम्बर को नामांकन पत्रो की संवीक्षा की जाएगी जिसमें प्रत्याशी समेत कुल 3 जने उपस्थित हो सकेगे। इसी तरह 8 नवम्बर को प्रत्याशियो की नाम वापसी, 9 नवम्बर को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। मतदान 16 नवम्बर को प्रात: 7 से शाम 5 बजे तक होगा तथा मतगणना 19 नवम्बर को की जाएगाी। है। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस देशलदान चारण, ,तहसीलदार मारवाड सुरेन्द्र कुमार, तहसीलदार पाली केसर सिंह, नायब तहसीलदार रायपुर प्रवीण चैधरी, विशनमल भंडारी, अनिल नामा, ललित कुमार दवे, विक्रम सिंह परिहार, सवाई सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।
4 प्रत्याशियों को जारी किए नोटिस -रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद पाली एवं उपखण्ड अधिकारी रोहिताश्वसिंह तोमर ने बताया कि मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन कई अभ्यर्थियों ने बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के चुनाव रैली निकाली जिस पर उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन के तहत नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नामांकन के दिन वार्ड 18 से सुरेश पटेल,वार्ड 22 से जमना देवी, वार्ड 16 से किशोर कुमार एवं वार्ड 25 से जयश्री रांगी को बिना सक्षम स्वीकृति के चुनाव रैली निकालने पर आदर्श आचार संहिता एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 144 के उल्लंघन के तहत नोटिस दिया गया। उन्होंने बताया कि नगर पालिका आम चुनाव में बिना अनुमति के आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एफएसटी टीम की और से एक वाहन जप्त किया गया है।
News27rajasthan
रमेश दायमा

0 टिप्पणियाँ