BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

पीर गणपदासजी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई

पीर गणपदासजी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई
नाडोल (पाली)

निकटवर्ती ढालोप स्थित रघुनाथपीर धुणी के गादीपति दिवंगत आत्मा पीर गणपदासजी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया।
गादीपति पीर चेतनदास महाराज ने बताया कि भक्ति संध्या में मशहूर भजन गायक हनुमानदास तंवर ने गणपति वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया।
इसके बाद श्रवणदास, मांगीलाल राठौड नाडोल, अर्जुन संत, नारायणदास केसूली, बाल कलाकार रवि माधव आदि गायक कलाकारों ने गुरु महिमा एवं धार्मिक ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दी।
मंच संचालन रविराज भटनागर नाडोल ने किया।
कार्यक्रम में संत भुरदासजी भिमालिया, रामचंद्र मांडवला, अर्जुनदास डायलाणा, सुन्दरदास ढालोप आदि संतों का सानिध्य रहा।
इस अवसर पर सरपंच बाबूलाल चौधरी, रघुनाथपीर धुणी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष जोराराम आदरा, महिपालसिंह समाजसेवी नाडोल, जसाराम चौधरी, जीतुभाई कवराडा, कमलेश खरोकडा, टुआराम पदमपुरा, जेठाराम ढालोप,  विक्रम कुमार खरोकडा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु तथा महिलाशक्ति उपस्थित थे।

रिपोर्ट- मोहन भटनागर
नाडोल (पाली)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ