BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

किसानों की फसल खरीद में आनाकानी किसानों ने किया हंगामा अधिकारी पहुँचे मौके पर

किसानों ने किया हंगामा अधिकारी पहुँचे मौके पर


सोजतरोड( पाली)



बाइट- किसान गोपाराम

सोजतरोड  कृषिमंडी में किसान बुधवार सुबह 5 बजे से ही अपने वाहनों तथा ट्रैक्टर से ले आये थे लेकिन मूंग लेने वाले कर्मचारियों द्वारा 15 मे से केवल 3 ट्रैक्टर के मूँगों को ही ठीक बता कर समर्थन मूल्य से लेने को कहा गया।जिसके बाद वहां उपस्थित किसानों ने जमकर हंगामा किया।
हंगामे को बढ़ता देखकर कर्मचारियों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामसिंह सांखला को मौके पर बुलाया।
जिसके बाद अधिकारी से भी किसानों की तीखी नोंक जोक हुई।
जिसके बाद जिन मूँगों को नकार दिया था।
उन्ही मूँगों को समर्थन मूल्य पर लेने को राजी हुए।किसान गोपाराम सीरवी ने बताया कि चने छानने वाले गेने से मूँगों को छाना जिससे उनके आधे मूंग खराब की श्रेणी में आ गए तथा किसान अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगे।घेवरराम ने बताया कि जिन किसानों के मूंग लिए जा रहे थे उनके 1 क्विंटल मूंग पर ढाई किलो मूंग अतिरिक्त लिए जा रहे थे।
जिससे उनको आर्थिक नुकसान भी हो रहा था।जिन मूँगों को लेने के लिए पहले नकार दिया था वैसे ही मूंग पहले भी समर्थन मूल्य पर लिए हुए किसानों द्वारा अधिकारी को बताने पर किसानों के मूंग लिए गए।
किसानों ने अधिकारियों व कर्मचारियों मिलीभक्ति व मनमानी करने का आरोप लगाए।
कुछ किसानों को मायूस ही ट्रैक्टर में लाए  अपने मूंग लेकर वापस जाना पड़ा।
मूंग देने आए किसानों में गोपाराम सीरवी,घेवरराम सीरवी,करणसिंह,विक्रमसिंह भाटी,मोहनलाल,रूपाराम,विष्ण, पारीक,तिलाराम,गणेश राम,लालाराम,बाबूराम,नारायण लाल,सोहन सिंह,चेनाराम,जगदीश कुमार सहित अन्य किसान मौजूद थे।


रिपोर्ट- बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ