BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

पंडित पीयूष त्रिवेदी ने जीता स्वर्ण पदक

सोजत (पाली)
सोजत रोड में पीयूष त्रिवेदी का किया स्वागत
.
पंडित पीयूष त्रिवेदी ने जीता स्वर्ण पदक

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर के 27 वें दीक्षांत समारोह में माननीय राज्यपाल महोदय श्री कलराज मिश्र द्वारा दर्शनशास्त्र विषय में धुंधला के पंडित पीयूष त्रिवेदी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया यह क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है ज्ञातव्य है पंडित पीयूष त्रिवेदी ने बीबीएम बेंगलुरु विश्वविद्यालय से संस्कृत मेंएमए कोटा विश्वविद्यालय से दर्शन शास्त्र में एमए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से तथा डिप्लोमा संगीत में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पूर्व में प्राप्त किया है पंडित पीयूष त्रिवेदी ने राजस्थान सरकार द्वारा पूर्व में भी कई सम्माननीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
  पंडित पीयूष त्रिवेदी  कई सामाजिक संस्थाओं से  एवं पर्यावरण  एवं गोरक्षनाथ  कार्यक्रमों से  सदैव जुड़े रहते हैं तथा तन मन धन से  इन सभी कार्यों में  अपना  पूर्ण समय देकर  समाज सेवा के कार्य करते हैं।
 इस उपलक्ष में आज रविवार को सोजत रोड के नगर वासियों व धुंधला ग्राम वासियों द्वारा पंडित पीयूष त्रिवेदी का स्वर्ण पदक प्राप्त करने की खुशी को जाहिर करते हुए भव्य जुलूस के साथ  साफा व माल्यार्पण कर  सम्मानित कर स्वागत किया गया ।
इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिसमें  वासुदेव सांखला,  लक्ष्मीकांत  भाटी, संजय ओझा एडवोकेट,, धनराज प्रजापत, प्रकाश जाट ,रतन  प्रजापत ,दिनेश सोनी ,योगेश प्रजापत , भंवर प्रजापत, किशोर सांखला ,हेमराज , राजेश शर्मा हरीश शर्मा भगवान दास,व सुंदरकांड मंडल के सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


REPOTER-बाबूलाल पंवार  सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ