BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर पाली मण्ड़ल खिलाड़ियों का हुआ समान

पाली


30 दिसम्बर। शिक्षा विभाग की ओर से अलवर में आयोजित 47वी राज्य स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी एवं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन  सोमवार को विद्यालय परिसर में हुआ।
पाली मण्डल दल प्रभारी रूपाराम मीणा एवं प्रशासनिक अधिकारी सुरेशचंद जैन ने बताया कि इस मौके पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अलवर अनिल कौशिक ने कहा कि जीवन मे कार्य के साथ खेल भी जरूरी है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि खेल में कभी भी उम्र बाधा नही बनती हैं। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. घनश्याम सैनी ने कहा कि खेल खेलने से खिलाड़ियों में छुपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है।

उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर पाली मण्ड़ल खिलाड़ियों का हुआ समान

सहायक दल प्रभारी सुरेशचंद जैन ने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन में मनोज सोलंकी, सूर्यवीरसिंह राणावत, नरपत सिंह, विक्रम सिंह परिहार, विजय नायक, दिलीप चौधरी, सुभाष परिहार, प्रकाश सिंह सोलंकी, मुकेश मेवाड़ा आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कैलाश भटनागर , कमल श्रीवास्तव, देवेन्द्र शर्मा,अजयपाल सिंह चम्पावत,नरपत सिंह भाटी, चम्पालाल कंडारा, संजय भटनागर, घनश्याम, हुक्मीचंद सैन, विनोद कुमार शर्मा, नवीन जैन,गणेश शर्मा,रक्षित शर्मा, अरूण चौधरी, अजयपाल सिंह, भेरूलाल नायक, ममता कंवर, गिरवरसिंह राव आदि मौजूद रहे।

News27rajasthan

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ