पावा गांव में कुएं में मिले शव मामले में हत्या का खुलासा मृतक दिनेश सीरवी हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पाली
जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि दिनांक 29 दिसंबर को पावा गांव में बसंत जाने वाले मार्ग पर स्थित कुएं में एक लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी।
जिसको निकलवाने पर उक्त लाश दिनेश पुत्र सोनाराम सीरवी निवासी पावा जो मुंबई में इमिटेशन ज्वेलरी का काम करता था होना पाया गया।
मृतक दिनेश सीरवी 17 नवंबर को मुंबई से निकला था जिसका फोन अगले दिन 18 नवंबर से ही नहीं मिलने पर उसके भाई डला राम पुत्र सोनाराम सीरवी द्वारा मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन पर दिनांक 22 नवंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई गई जिसकी तलाश पुलिस एवं परिजनों द्वारा की जा रही थी 29 दिसंबर को उक्त कुएं में लाश मिलने पर लाश दिनेश की शिनाख्त होने पर मृतक दिनेश के पिता सोनाराम सीरवी ने लिखित रिपोर्ट अपने पुत्र दिनेश के मुंबई से 17 नवंबर को मारवाड़ जाने एवं उसके पास नगद ₹65000 मोबाइल एव सोने की चेन अंगूठी होने तथा उसके 18 नवंबर से मोबाइल स्विच ऑफ होने पर तथा अंतिम लोकेशन कोसेलाव पावा की तरफ आने व इतने दिनों बाद कुए से लाश मिलने पर पिता द्वारा उसके पुत्र दिनेश की हत्या करने लाश कुएं में डालना सबूत मिटाना एवं उसके पास स्थित रूपए ज्वेलरी व मोबाइल आरोपी गणों द्वारा ले लेना बाबत रिपोर्ट पेश की पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना को गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली बृजेश सोनी एवं व्रत अधिकारी सुमेरपुर भोमाराम के नेतृत्व में थाना अधिकारी सुमेरपुर रविंद्र सिंह खींची थानाधिकारी तखतगढ़ अमर सिंह रत्नु थानाधिकारी सांडेराव भोलाराम व साइबर सेल पाली व अन्य जाप्ते की टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक दिनेश सीरवी 17 नवंबर को पावा पहुंचा था 18 नवंबर को उसकी अंतिम बार वार्ता संदिग्ध आरोपी सुरेश पुत्र मांगीलाल चौधरी व उसकी पत्नी दाखु से होना पाया इस पर सुरेश व उसकी पत्नी दाखु को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने दिनेश सीरवी को धोखे से मुंबई से पावा बुलाकर उसकी हत्या कर उसकी लाश पत्थरो से बांधकर आरोपियों ने अपने घर के नजदीक स्थित कुएं में डाल देना स्वीकार किया ।
रिपोर्टर-बाबूलाल पंवार पाली

0 टिप्पणियाँ