पाली
20 दिसम्बर। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के लिए पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के सदस्यों के वार्ड तथा प्रधानों के आरक्षण के लिए लाॅटरी शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में निकाली गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचंद जैन ने बताया कि जिला परिषद के 33 वार्डों के लिए निकाली गई आरक्षण लाॅटरी में वार्ड संख्या 1, 3, 22, 27, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए है। इसी प्रकार अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 11, 26 एवं 32, अनुसूचित जन जाति के लिए वार्ड संख्या 12 व 21, अनुसूचित जन जाति महिला के लिए वार्ड संख्या 20, अन्य पिछडा वर्ग के लिए वार्ड संख्या 4, 23 व 25, अन्य पिछडा वर्ग महिला के लिए वार्ड संख्या 7, 13 व 17, महिला के लिए वार्ड संख्या 2, 6, 9, 15, 16, 19, 28, 29 व 33 लाॅटरी में आरक्षित हुए। जिला परिषद के वार्ड संख्या 5, 8, 10, 14, 18, 24, 30 व 31 अनारक्षित वार्ड है।
इसी प्रकार जिले की 10 पंचायत समिति क्षेत्र के प्रधान के लिए निकाली गई लाॅटरी में जैतारण अनुसूचित जाति, सोजत अनुसूचित जाति महिला, बाली अनुसूचित जन जाति, रायपुर अन्य पिछडा वर्ग, पाली अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा रानी, देसूरी व सुमेरपुर महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है। रोहट, मारवाड जंक्शन प्रधान अनारक्षित की श्रेणी में है।
पंचायत समिति वार्डो के लाॅटरी द्वारा आरक्षण में पंचायत समिति पाली के 15 वार्डों में से वार्ड संख्या 9 व 11 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 7 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 2 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड संख्या 8 व 10 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड नम्बर 5 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड संख्या 3, 4, 6 व 14 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए है। इसी प्रकार पंचायत समिति रोहट के 15 वार्डो में से वार्ड संख्या 12 व 15 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 13 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 2 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड संख्या 3 व 11 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड संख्या 10 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड संख्या 4, 8, 9 व 14 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए है।
इसी प्रकार पंचायत समिति सुमेरपुर के 19 वार्डों में से वार्ड संख्या 10 व 15 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 1 व 19 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 13 व 17 अनुसूचित जन जाति, वार्ड संख्या 11 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड संख्या 8 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड संख्या 2 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड संख्या 6, 7, 12, 14 व 16 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए है।
पंचायत समिति बाली के 23 वार्डो में से वार्ड संख्या 17 व 22 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 2 व 3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 4, 5 व 9 अनुसूचित जन जाति, वार्ड संख्या 12, 13 व 14 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड संख्या 10 अन्य पिछडा वर्ग तथा वार्ड संख्या 8, 11, 15, 19, 20 व 21 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए। पंचायत समिति देसूरी के 15 वार्डो में से वार्ड संख्या 2 व 13 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 4 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 8 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड संख्या 10 व 14 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड संख्या 9 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड संख्या 5, 7, 12 व 15 महिला के लिए आरक्षित हुए है।
पंचायत समिति रानी के 15 वार्डों में से वार्ड संख्या 12 व 13 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 11 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 3 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड संख्या 5 व 14 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड संख्या 8 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड संख्या 1, 2, 10 व 15 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए है। पंचायत समिति मारवाड जंक्शन के 25 वार्डों में से वार्ड संख्या 2, 3 व 22 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 8, 16 व 17 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 6 अनुसूचित जन जाति महिला, वार्ड संख्या 4, 15 व 23 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड संख्या 14 व 24 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड संख्याा 5, 11, 12, 18, 20 व 21 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए है।
पंचायत समिति सोजत के 21 वार्डों में से वार्ड संख्या 5, 8 व 17 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 6 व 16 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 4 व 11 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड संख्या 10 व 13 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड संख्या 1, 2, 3, 7, 14 व 21 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए है।
पंचायत समिति रायपुर के 21 वार्डों में से वार्ड संख्या 9 व 15 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 6 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 1 व 13 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड संख्या 4 व 5 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड संख्या 2, 8, 12, 14, 18, 19 व 20 महिलाओं के लिए आरक्षित हुए है। इसी प्रकार पंचायत समिति जैतारण 23 वार्डों में से वार्ड संख्या 5, 22 व 23 अनुसूचित जाति, वार्ड संख्या 1 व 7 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 3, 14 व 18 अन्य पिछडा वर्ग, वार्ड संख्या 12 व 21 अन्य पिछडा वर्ग महिला तथा वार्ड संख्या 4, 8, 9, 10, 11, 16 व 19 महिलाओं के लिए लाॅटरी में आरक्षित हुए है।
रमेश दायमा
News27rajasthan पाली


0 टिप्पणियाँ