पाली
30 जनवरी। पंचायत समिति मारवाड जंक्शन की ग्राम पंचायत गुडा केसरसिंह के वार्ड संख्या 11 में वार्ड पंच का पुर्नमतदान 31 जनवरी व उप सरपंच का चुनाव एक फरवरी को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेशचन्द जैन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों की पालना में मारवाड जंक्शन की ग्राम पंचायत गुडा केसरसिंह के वार्ड संख्या 11 में वार्ड पंच का पुर्नमतदान 31 जनवरी को होगा। इसी प्रकार इस ग्राम पंचायत में उप सरपंच का निर्वाचन एक फरवरी को किया जाएगा। उन्होंने मारवाड जंक्शन के उपखण्ड अधिकारी को निर्धारित तिथि को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए चुनाव सम्पन्न करवाने के निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी जैन ने मारवाड जंक्शन ग्राम पंचायत गुडा केसरसिंह के वार्ड संख्या 11 के पंच चुनाव में विलोपित सूची में अंकित मतदाताओं द्वारा मतदान करने से मतदान दूषित होने के कारण राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 48 (क)(ग) के तहत 29 जनवरी को मतदान शून्य घोषित कर दिया था।
News27rajasthan पाली
रमेश दायमा


0 टिप्पणियाँ