BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

15 वर्षीय बालक की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हत्याकांड के आरोपी नाबालिक को किया डिटेन

15 वर्षीय बालक की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हत्याकांड के आरोपी नाबालिक को किया डिटेन

 पाली


 24 जनवरी 2020 । जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि सादड़ी थाना क्षेत्र के साधना ग्राम में दिनांक 21 जनवरी 2020 को एक 15 वर्षीय बालक भरत कुमार पुत्र नरसिंह राम जणवा चौधरी के पुत्र भरत 8:30 बजे लाटाडा में स्कूल जाने के लिए सादडा स्थित उसके घर से सादडा लाटाडा मार्ग पर पैदल पैदल निकला जो शाम तक घर नहीं लौटा तथा परिजनों द्वारा जानकारी करने पर पाया कि वह छात्र उस दिन स्कूल ही नहीं  पहुंचा था इस पर परिजनों द्वारा तलाश की गई तथा सादडा गांव से निकलते हैं रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जिसमें उक्त बालक अकेला रोड पर सादडा से लाटाडा की तरफ पैदल पैदल जाता हुआ दिखाई दिया किंतु बालक का कोई पता नहीं चला पुलिस को इस बाबत जानकारी मिलने पर छात्र के परिजनों से संपर्क कर उसी दिन थाना सादड़ी पर बालक भरत कुमार के पिता नरसिंह राम जणवा चौधरी की लिखित रिपोर्ट पर बालक के अपहरण बाबत प्रकरण दर्ज किया गया इसी दरमियान दिनांक 22 जनवरी 2020 को बयान लेने हेतु सुबह थाना अधिकारी सादड़ी में जाता के गांव सादडा पहुंच परिजनों के बयान लिए बयान लेने के पश्चात सादडा परिजनों के घर मौजूद लोगों को आसपास के खेत हुए देखने की हिदायत पर थानाधिकारी ने लाटाडा मार्ग जाने वाले रास्ते पर एसआर पेट्रोल पंप पर पहुंचा सीसीटीवी कैमरा देखना शुरू किया तो करीब 10 मिनट बाद परिजनों का फोन पर सुथार वाला बेरे में बालक भरत कुमार का शव कुएं में झाड़ियों व पेड़ों में लटकी हुई होने की जानकारी दी इस पर थानाधिकारी परविंदर कोर जाब्ता मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के आसपास बने फुट मोल्ड को सुरक्षित करवाया घटना की सूचना उप अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली बृजेश सोनी भी मौके पर पहुंचे एवं जोधपुर सेडॉग स्क्वायड तथा मोबाइल एफएलसी टीम बुलाई गई तथा घटनास्थल का सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया पुलिस द्वारा परिजनों व ग्राम वासियों के सहयोग से मृत बालक भरत कुमार की डेड बॉडी निकालकर कर शव का अगले दिन पाली पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया मृतक के परिजनों से अनुसंधान किया गया इस प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच प्रारंभ की मृतक बालक के गले पर चोटों के निशान वह मृतक की लाश की स्थिति को देखते हुए सादड़ी थाना पुलिस ने मामले में हत्या व सबूत नष्ट करने बाबत विभिन्न धाराएं जोड़ कर तफ्तीश प्रारंभ कि उक्त प्रकरण में मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली बृजेश सोनी व पर्यवेक्षक एवं पदाधिकारी बाली हिमांशु जांगिड़ के निर्देशन में परविंदर कौर थानाधिकारी सादडी अशोक कुमार थानाधिकारी फालना जाब्ता विशेष टीम का गठन किया गया इस संबंध में पुलिस द्वारा एक आरोपी बालक को डिटेन  किया गया है उक्त आरोपी के परिवार से मृतक छात्र भरत कुमार के परिवार से हाटा साटा विवाह के पुराने विवाद को लेकर रंजिश होना पाया गया आरोपी बालक कुछ दिन पूर्व ही मुंबई से आया था आज आरोपी बालक की निशानदेही पर उसके मकान के समीप स्थित सेे बालक भरत कुमार का स्कूल बैग एवं चप्पल बरामद किए हैं प्रकरण में मृतक बालक भरत कुमार की हत्या के संबंध में पुलिस द्वारा डिटेन किए गए आरोपी बालक के परिजनों एवं उसके अन्य साथी के अपराध में संलिप्तता बाबत पुलिस द्वारा विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है शीघ्र ही इस संदर्भ में स्थिति स्पष्ट किया जाना बाबत प्रयास किए जा रहे हैं

टीम का रहा सहयोग
 - 1. परविंदर कौर थानाधिकारी सादड़ी
2. अशोक कुमार थानाधिकारी फालना
3.सूरजभानसिंह सउनि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाली
4. सुरेंद्रसिंह मुख्य आरक्षी.263 थाना सादड़ी
5. सुरेन्द्रलाल कांस्टेबल 1403 थाना सादड़ी
6. प्रकाश कांस्टेबल 1288 थाना सादड़ी
7. तेजसिंह कांस्टेबल 510 थाना सादड़ी
8. संजन डॉ. कांस्टेबल 1285 थाना सादड़ी का सहयोग से मामले का खुलासा हुआ है इस मामले में अनुसंधान जारी है ।

News27rajasthan पाली
रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ