संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा सोलंकी ने किया रोहट के विभिन्न विद्यालयो का निरीक्षण
पाली
शाला सम्बलन अभियान एवं बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा मंडल पाली श्याम सुन्दर सोलंकी ने रोहट क्षेत्र के राउमावि गढ़वाडा, केजीबीवी जैतपुर और राउमावि दिवान्दी का सघन अवलोकन किया गया |राउमावि दिवान्दी में शैक्षणिक वातावरण का अभाव पाया गया | सभी कक्षाओ के बालक बालिकाये कक्षा कक्षों से बाहर अस्त व्यस्त इधर उधर बैठे हुए पाये गये | कार्यवाहक संस्था प्रधान राकेश कुमार का शैक्षणिक व्यवस्था पर नियंत्रण का पूर्ण अभाव था |
ज्ञातव्य है कि गत सत्र में राउमावि दिवान्दी का कक्षा दस का बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यन्त ही न्युन था |इस सत्र में हालांकि विद्यालय द्वारा एक प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन करवाया गया है किन्तु विषयाध्यापको द्वारा अभी तक उत्तरपुस्तिकाओ की जाँच कर छात्रों को अवलोकन हेतु नहीं दी गई है जिस से वे अपने स्तर का आंकलन नहीं कर पा रहे हैं | विद्यालय में पायी गई विभिन्न अव्यवस्थाओ को लेकर उपस्थित विषयाध्यापको को जम कर फटकार लगाई एवं बोर्ड परीक्षा से पूर्व समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करवाने के निर्देश प्रदान किये साथ ही विद्यालय स्तर पर दो प्री बोर्ड परीक्षा करवाने बाबत पाबन्द किया |
विद्यालय में शैक्षणिक
अव्यवस्था को लेकर कार्यवाहक संस्था प्रधान राकेश कुमार मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं तीन दिवस के भीतर भीतर व्यवस्थाएं सुधारने हेतु पाबन्द किया गया |
इस अवसर पर उपस्थित ज़िला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जगदीश चन्द्र राठौड़ एवं सीडीईओ कार्यालय से सहायक निदेशक महेन्द्र नानीवाल ने बोर्ड कक्षाए दसवी एवं बारहवी में छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके पाठयक्रम एवं शैक्षणिक स्तर के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षाओ में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करे इस बाबत विभिन्न सुझाव दिये |
News27rajasthan

0 टिप्पणियाँ