BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

नवनिर्वाचित धनला ग्राम सरपंच प्रमोद कंवर ने ग्रहण किया पदभार

नवनिर्वाचित धनला ग्राम सरपंच प्रमोद कंवर ने ग्रहण किया पदभार

मारवाड़ जंक्शन पाली



 जिले के मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के धनला ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच प्रमोद कंवर ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया  सरपंच ने गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस के साथ सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों एवं सभी वार्ड पंच व उपसरपंच सहित कई लोग मौजूद थे । यह पहली बार हुआ जब पंचायत परिसर में सभी वार्ड पंचों के साथ सरपंच  ओर उपसरपंच ने आहुतियां देकर अपने पदभार कार्यक्रम को यादगार बनाया इस दौरान पंडितों के मंत्रोच्चार द्वारा हवन के बाद जयकारों के साथ पदभार ग्रहण किया ।अपने संबोधन में प्रमोद कवर ने ग्राम विकास के लिए अपनी टीम के साथ हर समय तैयार रहना और एक आदर्श मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का आश्वासन दिया इस अवसर पर विकास अधिकारी मुलाराम जाखड़ पूर्व सरपंच अमराराम देवासी सहित उप प्रधान भंवरलाल मेघवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ