BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

वाहन चालकों की आंखों में धूल झोंक रहे पेटोल पम्प कर्मचारी पेट्रोल डलवाने के बाद कम मात्रा में निकल रही पेट्रोल को लेकर हंगामा

वाहन चालकों की आंखों में धूल झोंक रहे पेटोल पम्प कर्मचारी
पेट्रोल डलवाने के बाद कम मात्रा में निकल रही पेट्रोल को लेकर हंगामा

धौलपुर




बाइट - पीड़ित बबलू

 धौलपुर शहर में इन दिनों पेटोल पम्पों पर लूट का खेल खूब चल रहा है । लोग जब भी पेटोल पम्पों पर अपने वाहन लेकर पेटोल डलवाते हैं तो उन्हें अहसास ही नहीं होता कि टंकी में तेल गया है या नहीं। पम्पों पर काम करने वाले लोग मालिकों के इशारों पर लोगों के साथ ऐसे खेल खेलकर आंखों में धूल झोंक रहे हैं! ऐसा ही एक मामला रविवार शाम को पकड में आया, जहां बाइक सवार द्वारा पेटोल डलवाने के बाद भी टंकी में नाममात्र का पेटोल पहुंचा। बाइक सवार ने कम पेट्रोल का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया ।बाइक सवार को अहसास तब हुआ जब वह पेटोल डलवाकर पम्प से जैसे ही घर के लिए निकला तो कुछ ही दूरी पर बाइक अचानक से बंद हो गई। मामले को लेकर जब बाइक सवार युवक पम्प पर पहुंचा तो हंगामा करने लगा, जिसे सुनकर पम्प मालिक सहित अन्य लोग एकत्रित हो गये। पम्प मालिक द्वारा समझाइश के बाद मामला तो सुलझ गया, लेकिन इस तरह खुलेआम लोगों के साथ खिलवाड करना बहुत ही गम्भीर मामला है ।
मामला शहर में औडेला रोड स्थित राधेश्याम पेटोल पम्प का है जहां पिपहेरा निवासी एक बाइक सवार युवक बबलू पम्प पर पहुंचा और 100 रपये की पेटोल डलवाई । पेट्रोल डलवाकर जैसे ही बाइक लेकर कुछ ही दूरी पर पहुंचा तो बाइक अचानक से बंद हो गई! जब युवक को शक हुआ कि पेटोल पम्प कर्मचारी द्वारा जालसाजी कर पेटोल डाली ही नहीं गई है। बाइक लेकर पेटोल पम्प पहुंचा और उसने बाइक टंकी की सारी पेटोल नापी तो 200-300 ग्राम पेटोल निकली। मामले को लेकर युवक ने शोर मचाया और आसपास लोगों की भीड एकत्रित हो गई। पम्प के मालिक के आने के बाद मामला शांत हुआ।लेकिन इस तरह की लापरवाही या बेईमानी करना गम्भीर मामला है ।

 दीपू वर्मा  के साथ ..कृष्ण कांत त्यागी की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ