BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

प्रवचन के दौरान विद्यार्थियों ने बुरी आदतों को त्यागने का लिया संकल्प

विद्यार्थियों के लिए हैप्पीनेस सफलता का मूलमंत्र साध्वीश्री
 सांसियों का तला में प्रवचन का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने बुरी आदतों को त्यागने का लिया संकल्प

बाड़मेर

 बाड़मेर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांसियों का तला, बाड़मेर में शनिवार को परम पूज्य विदूषी साध्वीश्री सौम्यगुणाश्रीजी मसा की सुशिष्या साध्वीश्री श्रमणीप्रज्ञाश्रीजी मसा ने विद्याथियों को विभिन्न विषयों पर प्रवचन दिए । संस्था प्रधान मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि शनिवार को राउप्रावि सांसियों का तला में शनिवार को विद्यार्थियों में अच्छी आदतों व पढ़ाई के प्रति लगाव को लेकर साध्वीश्री श्रमणीप्रज्ञाश्रीजी मसा का मंगलकारी प्रवचन आयोजित किया गया । जहां विद्यालय परिवार की ओर से साध्वीश्री को वन्दन-नमन किया गया । तथा बच्चों ने पूर्ण तन्मयता के साथ साध्वीश्री को सुनते हुए उनके प्रश्नों के उतर दिए । साथ ही कई बच्चों ने स्वप्रेरित होकर नशामुुक्ति का प्रण लिया । प्रवचन में साध्वीश्री श्रमणीप्रज्ञाश्रीजी मसा ने विद्यार्थियों को जीवन में अच्छी आदतों को बारे में बताते हुए कहा कि हमें जीवन में बिना तनाव लेते हुए खुशी के साथ नियमित विद्यालय व अध्ययन से जुड़े रहना है । वहीं साध्वीश्री ने कहा कि हमारी खुशी से ही सभी प्रकार की सफलताएं हमें प्राप्त होती है । विद्यार्थियों का हैप्पीनेस ही सफलता का मूलमंत्र है । और हमें जीवन में अच्छी आदतों को ग्रहण करते हुए गलत व बुरे कार्याें से दूर होना है । इस दौरान कई बच्चों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया । साध्वीश्री के मंगल प्रवचन में विद्यालय स्टाफ डालूराम सेजू, उषा जैन, दीप्ति चोधरी व मिथलेश चोधरी सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे ।

मोहम्मद अशरफ मारोठी बाड़मेर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ