BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

मनकामेश्वर महादेव भजन संध्या में उमड़ी आस्था

सोजत पाली




सोजत रोड श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल भजन संध्या में गणपति वंदना से भजन संध्या का आगाज हुआ इस भजन संध्या में कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुतियां दी गई श्रोताओं को भोर होने तक भजनों की प्रस्तुतियों से बांधे रखा
सोजत रोड श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर सिसरवादा रोड सोजत रोड में महादेव मित्र मंडल के तत्वाधान में विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ
इस भजन संध्या में कलाकार श्रवण गिरी एंड पार्टी (ब्यावर) ने गणेश वंदना व गुरु वंदना के साथ भजनों की लहर प्रारम्भ की तो वही लेहरु दास एंड पार्टी,(तासोल) ने रामायण की चौपाई 'मंगल भवन अ मंगल हारी' के साथ भजनों की प्रस्तुति प्रारम्भ की।गीता नायक एंड पार्टी जावला( सिरोही) ने भक्तिरस की सरिता बहाई जिसके चलते महिलाओं ने नृत्य कर भक्ति रस में डूब गई।सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।इस भजन संध्या में मुख्य अतिथि सोजत रोड सरपंच लक्ष्मी कच्छवाह,
विशिष्ट अतिथि अजय सिंह कच्छवाहा समाजसेवी, हनुमान सिंह जैतावत भैसाना, अखेसिह लखावत समाजसेवी, कैलाश मालवीय पूर्व सरपंच सवराड, सुरेश सेन सरपंच  मुसालीय, वह हेमेंद्र सिंह चौहान उपसरपंच सोजत रोड का महादेव मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।मंच संचालन अनिल कुमार मारवाड़ में किया।


बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ