BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

मारवाड़ जंक्शन स्टेट बैंक कर्मचारियों रवैये से ग्रामीण परेशान

मारवाड़ जंक्शन स्टेट बैंक कर्मचारियों रवैये से ग्रामीण परेशान।

मारवाड़ जंक्शन




मारवाड़ जंक्शन  एसबीआई  बैंक  के कर्मचारियों एवं शाखा प्रबंधक के रवैया से आमजन परेशान है  यहां ग्राहकों के साथ  एवं खाताधारकों के साथ  अभद्र व्यवहार किया जाता है  और बड़े बुजुर्गों को  घंटे भर लाइन में खड़ा रहना पड़ता है  आज ऐसा ही वाकया  एक बुजुर्ग महिला के साथ हुआ  जब मीडिया कर्मी की उनकी जानकारी मिली  मारवाड़ जंक्शन पत्रकार संघ अध्यक्ष  शैलेश वर्मा  समाजसेवी वार्ड पंच लक्षमणलाल सावलानी  सहित अनेक गणमान्य लोग पहुंचे और वृद्ध महिला  की मदद की ।  गौरतलब है कि  बुधवार को धामली निवासी मथुरा देवी जिसका भारतीय स्टेट बैंक शाखा मारवाड़ जक्शन में बचत खाता (पेंशन खाता ) हैं। इस बुजर्ग को अपने ही खाता से राशि निकालने के लिए प्रताड़ित होना पड़ रहा हैं । मारवाड़ जंक्शन स्टेट बैंक शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का व्यवहार विशेषकर दिव्यांग एवम बुजर्गो के प्रति संतोषप्रद नही है । बैंक वाले बोलते है ईमित्र जाओ ओर जब ईमित्र पर जाते है तो उन्हें बैंक जाने को बोला जाता है ईमित्र वाले कहते है कि फिंगर मैच नही होने से भुगतान बैंक ही करेगा। ऐसा ही वाक्या मथुरा देवी के साथ हुआ जो अपने गांव से पच्चास रुपए उधार लेकर अपने  खाता में जमा पेंशन राशि लेने हेतु मारवाड़ आई। कुदरत का कहर कुछ समय पहले ही जवान बेटा भी चल बसा। कुदरत के बाद मानवता के नाम पर कलंक ऐसा व्यवहार .. स्टेट बैंक मारवाड़ जंक्शन में कार्यरत अधिकारी शाखा प्रबंधक जो अपने सामने 70 साल की बूढ़ी महिला के गिड़गिड़ाने के बाद भी जवाब था बाहर बैठ जाओ। शाखा प्रबंधक कार्यालय के बाहर तैनात चपरासी का रवैया भी अपने अधिकारी जैसा ही है। ऐसी घटनाओं से परेशान लोगों में बैंक प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश है ।

 आखिरकार मीडिया कर्मियों की दखल के बाद उक्त महिला का भुगतान करवाया गया और शाखा प्रबंधक और बैंक कर्मचारियों को हिदायत दी गई की वृद्धजनों और बड़ों का सम्मान करें।

 मारवाड़ जंक्शन सुरेश पवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ