सोजत रोड में मरुश्री ओम प्रकाश वैष्णव का किया अभिनंदन
सोजतरोड पाली
बाइट-मरुश्री ओम प्रकाश
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोजत रोड के प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक मरू श्री जैसलमेर बनने पर गाजों बाजों के साथ स्वागत किया गया।
मरू श्री ओम प्रकाश वैष्णव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर से करीब 39 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें मरुश्री का खिताब मुझे मिला मुझे बड़ी खुशी हुई उन्होंने बताया कि मेरे गुरु थार श्री भगवान सिंह राठौड़ ने मुझे यह प्रेरणा दी कि इस प्रतियोगिता मेंआप भाग लेंगे और मैंने भाग लिया पूरा से मेरे गुरु को देता हूं।
पाली जिले के जैतारण क्षेत्र के मालपुरिया के रहने वाले मरुश्री का खिताब जीतकर पाली जिले का नाम रोशन किया वह सोजत रोड राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैं ओम प्रकाश वैष्णव अध्यापक के पद पर कार्यरत है उनके यहां पहुंचने पर विद्यालय की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा दलपत सिंह राजपुरोहित पूर्व थार श्री शारीरिक शिक्षक भगवान सिंह राठौड़, स्टाफ प्रवक्ता गजेंद्र गर्ग, चेलाराम ,छोटू लाल, पारसमल कलाल, संजय दगदी, दिनेश कुमार, ओम प्रकाश, आनंद सिंह, अफसर बानो, सरोज मीणा ने मरू श्री ओम प्रकाश वैष्णव का बहू मान किया ।
बाबूलाल पंवार सोजत रोड



0 टिप्पणियाँ