BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

सोजत गेस एजेंसी की खुली लूट बिल से ज्यादा कर रहे वसूली

सोजत गेस एजेंसी की खुली लूट बिल से ज्यादा कर रहे वसूली

सोजत ( पाली)





बाइट - गैस उपभोक्ता
सोजत रोड कस्बे में इंडेन गेस एजेंसी वितरक सोजत गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ता के साथ खुली लूट की जा रही है।
गैस सिलेंडर वितरण के लिए आने वाले कर्मचारियों द्वारा 862 रुपये की बिल राशि के बावजूद 880 रुपये वसूले जा रहे है।
 इतना ही नही होम डिलीवरी की राशि बिल में शामिल होने के बावजुद उपभोक्ताओं को एक जगह पर बुला कर कई घंटों तक इंतजार करवाया जाता है।गुरुवार को कस्बे के माल गोदाम रोड पर उपभोक्ताओं से बिल से अधिक राशि मांगी गई तो उपभोक्ताओं ने रोष प्रकट किया।कर्मचारियों ने तानाशाही रवैया अपनाए रखा और बिल से अधिक राशि वसूल की।
गैस एजेंसी द्वारा बिल से अधिक राशि वसूलने के सिलसिला काफी समय से चल रहा है।
उपभोक्ताओं ने रसद विभाग, जिला कलेक्टर व उपखंड अधिकारी से गैस एजेंसी के खिलाप कार्यवाही कर उपभोक्ताओं से वसूली गई अधिक राशि पुनः लौटने की मांग की है।साथ ही एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।
गैस एजेंसी मैनेजर ने कहा बिल से अधिक राशि नही लें सकते-  गेस एजेंसी मैनेजर पदमचंद से बात करने पर उन्होंने बताया बिल से अधिक राशि नही ली जा सकती यदि ली जा रही है तो गलत है।
उपभोक्ता बिल में लिखी राशि का ही भुगतान करें। ज्यादा पैसे लिए है वो वापस लोटा दिये जायेंगे।

बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ