सोजत क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोखरा के सरपंच लुंबा राम मेघवाल के सम्मान समारोह में पहुंचे दीवान माधव सिंह
सोजतरोड पाली
सोजत क्षेत्र के पाचुन्डा कला में बाबा रामदेव मंदिर में नवनिर्वाचित सरपंच व वार्ड पंच का सम्मान समारोह रखा गया।
सम्मान समारोह में सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधव सिंह पहुंचे दीवान माधव सिंह के गांव में पहुंचने पर गाजों बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया ।
सीरवी समाज के धर्म गुरु दीवान माधव सिंह द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच व वार्ड पंचों का साफा बंधन कर माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर इनका सम्मान किया गया।
इस सम्मान समारोह में आए हुए अतिथियों का भी ग्राम वासियों की तरफ से साफा,माला पर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में इनकी रही उपस्थिति
लक्ष्मी बारूपाल, अमराराम माली, भंवर सिंह खोखरा, कल्याण सिंह राठौड़ ,भरत सिंह सरदारपुरा ,नरपत सिंह, वीरेंद्र सिंह, मानसिंह, आर आई कमलेश मीणा, विद्युत विभाग के जयन भरत सिंह चारण,
डॉ वासुदेव सांखला, शिवमंगल सिंह ,चंपालाल, गोविंद दवे, जोगाराम सीरवी, प्रभु सिंह, सरपंच हरिया माली रुकमी देवी, सेहवाज सरपंच पेमाराम माली ,धुंधला सरपंच श्रवणलाल, चंपालाल ईचरचा, मनीष पालरिया, विजय भाई पुनिया सहित ग्रामवासी मौजूद थे ।
मंच संचालन हेमंत चौहान ने किया ।
बाबूलाल पंवार सोजत रोड



0 टिप्पणियाँ