BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

सोजतरोड में अतिरिक्त वित्त सचिव ने सुनी जनसमस्या दिया पूरा करने का आश्वसान

सोजतरोड में अतिरिक्त वित्त सचिव ने सुनी जनसमस्या दिया पूरा करने का आश्वसान

सोजत पाली


सोजतरोड में ग्राम पंचायत के आग्रह पर रविवार शाम को अतिरिक्त वित्त सचिव निरंजन आर्य के आगमन पर सैकड़ो ग्रामीणों ने मुख्य बाजार के चौराहे से रेलवे स्टेशन तक पैदल चल कर आये।निरंजन आर्य को ग्रामीणों ने रेलवे स्टेशन के पास अंडरब्रिज न होने की समस्या से अवगत करवाया।
ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ आवासीय कॉलोनी होने के साथ ही दो तहसील की सीमा पर होने के चलते आवागमन का पुराना मुख्य रास्ता भी था।
जहाँ से  धूंधला,मुसालिया, कंटालिया,मेलावास सहित दर्जनों गांव बसे हुए है।
उसी तरफ मुस्लिम समाज की दरगाह व कब्रिस्तान भी बने है।जिसके चलते आये दिन कब्रिस्तान जाने में मुस्लिम समाज मे दिक्कत आती रहती है।
आमजन को करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है।कई वर्षों से ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधियों व रेलवे प्रशासन को रेलवे स्टेशन के समीप अण्डरब्रिज निर्माण के लिये मांग की पर निस्तारण नही हुआ।ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी अंडरब्रिज बनाने को लेकर 2012-13 के बजट में घोषणा की हुई थी पर सरकारों के बदलने के चलते मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।
इन समस्याओं को सुनने के बाद निरंजन आर्य ने बताया कि वो जनसमस्या को देखते मुख्यमंत्री को इस समस्या से अवगत करवा कर जल्द बजट में लेकर जल्द ही इस पर कार्यवाही कर समस्या निवारण के लिए आश्वासन दिया।
इस मौके पर सोजत रोड सरपंच लक्ष्मी कच्छवाह, पूर्व उपप्रधान अजय सिह कच्छवाह, उपसरपंच हेमेंद्र सिंह चौहान, धुंधला सरपंच श्रवण कुमार, मुसालिया सरपंच सुरेश सेन ,डायाराम माली, वासुदेव सांखला, गजेंद्र सोनी, नवरत्न मल शर्मा, अनिल शर्मा, आलोक लड्ढा, अशफाक अहमद, साबिर अली रंगरेज, वीरेंद्र पूनिया, हीरालाल मारु, सहित आसपास क्षेत्रो के सरपंच व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ