BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

आरसेटी ने वितरण किए भेड़ पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

आरसेटी ने वितरण किए भेड़ पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

सोजतरोड पाली

एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी पाली द्वारा आयोजित भेड़ पालन प्रशिक्षण प्रदान किया गया प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को सोजत रोड सरपंच लक्ष्मी कच्छवाह व निदेशक आरसेटी मधु शर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण किए गए।
इस अवसर पर उपसरपंच हेमेंद्र चौहान में भेड़ पालन व पशु पालन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर आरसेटी निदेशक मधु शर्मा द्वारा संस्थान के चलाए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सभी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत करवाया एवं उन्हें स्वरोजगार करने हेतु जागृत किया।
इस अवसर पर आरसेटी के वरिष्ठ अनुदेशन पुष्पा शर्मा ने समारोह में उपस्थित रहे अतिथियों का सम्मान किया गया वह उनका आभार जताया इस कार्यक्रम में सोजत रोड ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह जैतावत, वार्ड पंच आलोक लड्ढा, अशोक कुमार ,मनोज त्रिवेदी ,साबिर अली रंगरेज, समाज सेवी अनिल शर्मा, अनिल टॉक, महेंद्र तिवारी, शांतिलाल ,डॉक्टर ओमप्रकाश सहित कई ग्रामीण मौजूद थे ।

बाबूलाल पंवार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ