BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से ग्रामीणों का मन मोह लिया।

रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से ग्रामीणों का मन मोह लिया।




सोजत (पाली)
सोजत रोड। कस्बे के दयावती सैकण्डरी स्कूल में आयोजित हुए वार्षिकोत्सव एव प्रतिभा सम्मान समारोह में अतिथि के तौर पर सरपंच लक्ष्मी कछवाह,सोजत कांग्रेस प्रत्याशी शोभा सोलंकी,पूर्व उप प्रधान अजय सिंह कछवाह, उपसरपंच हेमेन्द्र सिंह कछवाह ने मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इसके बाद बच्चों ने जय गणेशा के साथ मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। अतिथियों द्वारा प्रतिभा वान विद्यार्थियों को  समान्नित किया गया।
निदेशक कन्हैया लाल तिवारी व प्रधानाध्यापक ललित तिवारी ने अतिथियों साफा, सोल ,व माला पहनाकर  बहुमान किया। इस अवसर पर समाजसेवी अनिल शर्मा,राधेश्याम उपाध्याय,पूरण मारू, दिलीप खाटेड़,पूर्व सरपंच सोनी रूपाबेन, रामसिंह राजपुरोहित, एडवोकेट गोपीकिशन शर्मा, पी ई ई ओ जयदेव शर्मा,प्रदीप राज सिंह,वार्डपंच राजेन्द्र सिंह सांखला, अशोक कुमार, अस्पाक अहमद आदि मौजूद थे।
विद्यालय परिवार के लक्ष्मण सिंह,ईश्वर दास वैष्णव,हितेश कुमार,सोहनलाल, बाबूलाल, हिमांशु, कली,पूजा,काजल,नुसरत, परवीन, तनु अवस्थी आदि का सहयोग रहा।


REPOTER-बाबूलाल पंवार सोजत रोड

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ