BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

विधि विधार्थियो ने किया उच्च न्यायालय का भ्रमण जाना राजस्थान हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली के बारे में

विधि विधार्थियो ने किया उच्च न्यायालय का भ्रमण जाना राजस्थान हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली के बारे में

पाली



 राजकीय विधि महाविद्यालय पाली के विधि विधार्थियो ने राजस्थान हाईकोर्ट का भ्रमण किया । छात्रसंघ अध्यक्ष गीता बालोटिया ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट भ्रमण दल की बस को मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश चन्द्र, शहर यातायात प्रभारी गीता सिंह, प्राचार्य डॉ. तपन पुरोहित, समाजसेवी ताराचंद राठौड़, जितेन्द्र कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ।
विधि विधार्थियो ने राजस्थान हाईकोर्ट पहुँचकर वहाँ की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। विधार्थियो ने कोर्ट रूम में चल रही कार्यवाहियों को देखा और समझा।  विधि विशेषज्ञों से नवीनतम कानूनी बिंदुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद भ्रमण दल मेहरानगढ़ क़िला पहुँचा। मेहरानगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर और राजस्थान के सांस्कृतिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की।
इस मौके पर डॉ. सुरेन्द्र सिंह, डॉ. जेताराम चौधरी, डॉ. नेमीचंद, आरिफ़ अली मोयल, भ्रमण प्रभारी सूरज राठौड़, चंद्रकांत मारू सहित कई छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

सुरेश पंवार 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ