BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

देश मे 344 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए रेलवे सभी ट्रेनों को 25 मार्च तक बंद करने पर विचार कर रहा है। रेलवे बोर्ड की मीटिंग जारी है।

जयपुर में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर सुनी पड़ी सड़के 


Coronavirus Mumbai Delhi; Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Delhi Bhopal Mumbai Pune Jaipur UP Lucknow Bengaluru Haryana Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today

नई दिल्ली. कोरोनावायरस हर दिन तेजी से फैलता जा रहा है। देश में अब तक 344 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए रेलवे सभी ट्रेनों को 25 मार्च तक बंद करने पर विचार कर रहा है। रेलवे बोर्ड की मीटिंग जारी है। इस बीच पंजाब को 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। 
कोरोना से देश में छठी मौत
इस संक्रमण से शनिवार रात मुंबई और पटना में दो और मौतें हो गई हैं। मुंबई में जिस मरीज की मौत हुई उनकी उम्र 63 साल थी और पटना वाले की 38 साल। दोनों डायबिटीज के मरीज थे। इससे पहले कर्नाटक के कलबुर्गी, दिल्ली, पंजाब के नवांशहर और मुंबई में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
जनता कर्फ्यू पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी बार अपील


इटली से 263 भारतीय लाए गए
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इटली से 263 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान रविवार को दिल्ली आ गया। इनमें ज्यादातर छात्र हैं। इन्हें एयरपोर्ट से अलग रास्ते से निकाला गया। इन भारतीयों और उनके सामान को सैनिटाइज करने में सभी तय नियमों का ध्यान रखा गया। इन सभी को दिल्ली स्थित आईटीबीपी के छावला क्वारैंटाइन सेंटर ले जाया गया है। इटली में 500 से ज्यादा भारतीय फंसे हैं। ऐसे में बाकी लोगों को लेने दूसरा विमान भी भेजा जा सकता है। 


असम में बच्चे की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई
असम में शनिवार को चार साल के जिस बच्चे को कोरोना पॉजिटिव बताया गया था। उसकी दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी है। अब तक असम में कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
अपडेट्स...
बिहार: पटना में 38 साल के एक मरीज की शनिवार रात मौत हो गई। रविवार को आई रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह डायबिटीज का मरीज भी था। इसके अलावा राज्य में एक और पॉजिटिव मिला है, जबकि दो संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है।
महाराष्ट्र: मुंबई में शनिवार रात एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। उनकी उम्र 63 साल थी और वे डायबिटीज का मरीज था। राज्य में इस संक्रमण से यह दूसरी मौत है। वहीं, राज्य में 10 नए पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से छह मुंबई में और चार पुणे में हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है।
राजस्थान: जोधपुर में संक्रमण का पहला मामला सामने आया। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है। इनमें से तीन मरीज ठीक हो गए हैं।
चंडीगढ़: एक और संक्रमित पाया गया। इस केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या छह हुई।
प.बंगाल: शनिवार रात 12 बजे से दूसरे राज्यों में जाने वाली बसें 31 मार्च तक के लिए बंद की गईं। 
दिल्ली: संक्रमितों की संख्या 27 हुई। इनमें से 20 अस्पताल में भर्ती हैं, पांच ठीक हो गए हैं। एक विदेशी अपने देश चला गया है और एक महिला मरीज की मौत हो चुकी है। 
कर्नाटक: धारवाड़ के होसायेल्लापुर में विदेश से लौटी 33 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इस महिला के घर के आसपास तीन किलोमीटर के क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों को क्वारैंटाइन किया गया।
तमिलनाडु: कोरोनावायरस फैलने के डर से तमिलनाडु में छोटे अपराधों में सजा काट रहे 51 कैदियों को रिहा कर दिया गया है।




कोलकाता की सड़कों पर शनिवार को इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
दिल्ली के कनाट प्लेस में जनता कर्फ्यू का असर एक दिन पहले से ही नजर आने लगा था।

अब प्राइवेट लैब में भी जांच करा सकेंगे
देश में कोराना जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब यह प्राइवेट लैब में भी किया जाएगा। लेकिन सरकार ने इसके लिए दर निर्धारित कर दी है। कोई भी निजी लैब इस जांच के लिए 4500 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगी। इसमें 1500 रुपए स्क्रीनिंग के और 3000 रुपए कन्फर्मेशन टेस्ट के लिए लिए जाएंगे।




    जनता कर्फ्यू से पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन के बाहर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए।
    वाराणसी के गंगा घाट पर जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले शनिवार से ही लोगों का आना बंद हो गया।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फर्जी सूचनाएं और भ्रामक तथ्यों को हटाएं
    इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक, सभी कंपनियों को तत्काल प्रभाव से अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सभी तरह की फर्जी सूचनाएं और भ्रामक तथ्यों को हटाने का आदेश दिया गया है। यूजर्स को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। अगर कोई यूजर फेक न्यूज या फेक तथ्यों को शेयर या पोस्ट करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




    जनता कर्फ्यू के दौरान नागपुर की एक सूनी सड़क।

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ