BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

लूट के इरादे से हत्या कर कार जलाई तीन आरोपी गिरफ्तार पाली पुलिस की बड़ी कामयाबी 12 घण्टो में हत्या का राजफाश

लूट के इरादे से हत्या कर कार जलाई तीन आरोपी गिरफ्तार
पाली पुलिस की बड़ी कामयाबी 12 घण्टो में हत्या का राजफाश

पाली



12 घण्टो के अन्तराल मे ही पाली पुलिस द्वारा बिलाडा के अधिवक्ता के आभुषण लूट के इरादे से की हत्या के अज्ञात आरोपीयान को गंम्भीरता से लेते हुये किया पर्दाफाश।
 बिलाडा अधिवक्ता की हत्या मे शरीक तीनो आरोपियो को किया गिरफ्तार।
अधिवक्ता की घटना में आरोपियो द्वारा प्रयुक्त कार को भी किया बरामद।

पाली जिले के चंडावल क्षेत्र से कुए में मिली अधिवक्ता की लाश  व हत्या को लेकर पाली पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि 28.05.20 को बिलाडा के वरिष्ठ अधिवक्ता नारायणसिंह राठौड़ सिरवी जो गोल्ड मेन के नाम से प्रख्यात थे, उनके साथ हुई आभुषण लूट एवं हत्या की वारदात को गंम्भीरता एवं प्रमुखता से लेते हुये अज्ञात आरोपियान को नामजद कर दस्तयाब करने हेतु पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देश में डाॅ. तेजपालसिंह आर.पी.एस., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली के नेतृत्व एवं निर्देषन मे डॉ हेमंत कुमार जाखड आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत सोजतसिटी, एवं सुरेश कुमार आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत जैतारण के विषेष टीम का गठन किया जाकर घटना का पर्दाफाश करने हेतु आवश्यक सूचना एवं साइबर तकनीक एवं आवश्यक निर्देषानुरूप उक्त सभी सदस्यो के सयुक्त प्रयासो से एवम आसुचना संकलन के आधार पर अज्ञात आरोपीगणों को नामजद करते हुये आरोपी उमेष सोनी पुत्र स्व0 माणकचंद जाति सोनी उम्र 29 साल निवासी बढेर चैक बिलाडा थाना बिलाडा व प्रभु पटेल पुत्र बगदाराम जाति कुमावत पटेल उम्र 30 साल निवासी हांगरो की ढीमडी बिलाडा थाना बिलाडा
व अर्जुन पुत्र तिलोक राम जाति देवासी उम्र 28 साल निवासी हर्ष थाना बिलाडा जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर बिलाडा के वरिष्ठ अधिवक्ता नारायणसिंह की हत्या के आरोपीयान को गिरफ्तार कर घटना के 12 घण्टो के अन्तराल मे ही राजफाश किया गया है ।अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी सोजत सिटी द्वारा जारी है।

घटित घटना

            मृतक के पुत्र द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत इस आशय की कि प्रार्थी श्री सतपाल सिंह पुत्र श्री नारायण सिंह जाति सीरवी राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी एसीजेएम कोर्ट के सामने बिलाडा की मेरे पिता नारायण सिंह कल दिनंाक 27.05.2020 को दोपहर के करीब अपनी नेनो कार से उनके गले मे 940 ग्राम सोने का हार, पगडी पर सोने का पट्टा वजन 140  गा्रम, एक 250 ग्राम सोने का हार पहन कर किसी से मिलने का बताकर घर से निकले थे, देर रात तक वापस नही आने से मैने छानबीन की जाकर पुलिस थाना बिलाडा मे गुमशुदगी दर्ज करवाई थी, आज दिनांक को चण्डावल चैकी से सुचना मिली कि छितरिया बेरी पर मेरे पिता को अज्ञात लोगो द्वारा लुटकर हत्या करने के बाद शव को बेरी के अन्दर डाल दिया है तथा सबुत मिटाने के उदेश्य से दोनो मोबाईल भी चुराकर साथ ले जाना एवं गाडी को अगेवा चावण्डिया रोड पर ले जाकर जला देना वगैरा रिपोर्ट प्रकरण पंजीबद्व किया गया था ।
                                                           
गठित टीम के सदस्यो की सूची

              1.  रामेष्वर भाटी नि.पु. थानाधिकारी सोजत सिटी 2.  सुरेश चौधरी नि.पु. थानाधिकारी जैतारण 3.  राजदीपेन्द्र सिंह उ.नि .प्रभारी डी.एस.टी. टीम पाली 4. करणीदान उ0नि0 प्रभारी साईबर सैल 5. सुरजाराम उनिपु थानाधिकारी बगडी नगर 6. गौतम आचार्य मु.आ. 531 साईबर सैल पाली 7.  भल्लाराम मु.आ. 110, प्रभारी पुलिस चोकी चण्डावल 8.  ओमप्रकाष मु.आ. 527 सी.सी.टी.एन.एस. कार्यालय हाजा पाली। 9. बिंजाराम मु.आ. 1104 पुलिस थाना सोजत सिटी 10. शेरसिंह मु.आ. 71 वृत कार्यालय सोजत सिटी 11. राकेश कानि. 1316 पुलिस थाना रायपुर 12. महेन्द्र कानि. 1345 पुलिस थाना सोजत सिटी 13. दिलीप कानि. 340 पुलिस थाना सोजत सिटी 14. बिंजाराम कानि. 383 पुलिस थाना सोजत सिटी 15. विजय कुमार मीणा कानि0 235 पुलिस थाना सोजतसिटी 16. सुरेन्द्रसिंह कानि. 857 पुलिस चोकी चण्डावल 17. पदमाराम कानि. 1469 साईबर सैल पाली 18. जगाराम कानि. 1174 जिला विशेष शाखा 19. किशनाराम सउनि पुलिस थाना जैतारण 20. मनोहर खोजा मु.आ. 681 21. नीरज कानि. 1175  22.  दिलीप कानि. 1459 23. बिरबल कानि. 1583  24.  संजय कानि. 772 25. देवेन्द्र कानि. 806 26.ओम प्रकाश गुर्जर कानि. पुलिस थाना बिलाड़ा।

टीम के सहारनीय प्रयास

    घटना मे मृतक अधिवक्ता श्री नारायण सिंह के द्वारा प्रयोग मे लाये जा रहे मोबाईल नम्बरो की सी.डी.आर. का विष्लेषण एवं समीक्षा के पष्चात सी.डी.आर. के आधार रूट चार्ट तैयार कर उस रूट मे आने वाले सभी मार्गो पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो की फुटैज एवं उस रास्तो पर निवासरत लोगो, राहगीरो, उस रास्ते पर आने वाले कृषि भुमि पर काम करने वाले लोगो से एवं उस रास्तो पर रात-दिन मवेषी चराने वाले पषुपालको इत्यादि से पुछताछ एवं जानकारी के आधार पर तथा मुखबिरान से प्राप्त सुचना के आधार पर अधिवक्ता अपने घर से निकलते वक्त स्वयं की कार मे तीन जवान उम्र के लडको के साथ बिलाडा से हर्ष की तरफ जाने की तस्दीक होने पर मृतक से पूर्व मे मिलने आये श्री उमेष सोनी को दस्तयाब कर मनोवैज्ञानिक तौर-तरीको से पुछताछ की गई तो अपने साथ दो अन्य शरीक  प्रभु पटेल, श्री अर्जुन के साथ मिलकर मृतक को बडे आदमी से मिलवाने का कहकर उमेश ने मृतक को देवली कल्ला एवं हर्ष के बीच के कच्चे रास्ते पर अधिवक्ता की गला घोंटकर हत्या कर पहने हुए सोने के आभुषण लुटकर अधिवक्ता की लाश एवं उसकी कार को सरहद चंडावल मे स्थित छितरिया बेरी मे लाश को डालना तथा वाहन को सरहद चांवडिया के पास मेघा हाईवे पर पेट्रोल डालकर सबुत नष्ट करने के उद्वेष्य से जला देना उक्त तरीका वारदात का टीम प्रयासो से खुलासा किया गया है।

रिपोर्टर-रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ