BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

रविवार सायं तक 13 लोगों के सैम्पल कोरोना पाॅजिटिव आए है। अब तक कुल 761 केस पाॅजिटिव


रविवार सायं तक 13 लोगों के सैम्पल कोरोना पाॅजिटिव आए है। अब तक कुल 761 केस पाॅजिटिव
पाली

 14 जून। जिले में रविवार को सायं तक 13 लोगों के सैम्पल कोरोना पाॅजिटिव आए है। अब तक कुल 761 केस पाॅजिटिव हो गए है। वर्तमान में 169 केस एक्टिव है। रविवार को 8 लोगों को अस्पताल से रिकवरी होने के बाद छूट्टी दे दी गई है। शनिवार को एक व्यक्ति की मृत्यु कोरोना से हुई है। जिले में अब तक 8 लोगों की मृत्यु कोरोना से हो चुकी है। 
जिला कलक्टर अंश दीप ने प्रेस बिफ्रिंग में बताया कि रविवार को 13 पाॅजिटिव केस आएं है। जिनमें पाली शहर में 2, उपखण्ड रोहट में एक, सोजत में 3, देसूरी में 2, बाली में 4, रानी में एक में एक सैम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। रविवार को रिकवरी के बाद 8 लोगों को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई है। इनमें रोहट उपखण्ड क्षेत्र से 2, सोजत से 3 एवं मारवाड़ जंक्शन उपखण्ड क्षेत्र सेे 3 व्यक्ति को रिकवरी के बाद छूट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 584 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। जिनमें से पाली शहर के 163, पाली ग्रामीण के 51, उपखण्ड़ रोहट के 43, सोजत के 66, देसूरी के 56, रायपुर के 22, जैतारण के 25, मारवाड़ जंक्शन के 26, बाली के 37, सुमेरपुर के 62 तथा उपखण्ड़ रानी के 33 व्यक्ति रिकवरी के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है।
 उन्होंने बताया कि जिले मे रविवार को 191 सैम्पल लिए गए है। अब तक कुल 19733 सैम्पल लिए जा चुके है तथा 17664 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव है। 801 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि पाली जिला अस्पताल में 16, सोजत अस्पताल में 10 तथा विभिन्न कोविड़ केयर सेंटर में 143 मरीज वर्तमान में भर्ती है। कुल लिए गए सैम्पल में से 14069 सैम्पल प्रवासियों के है। रविवार को 1324 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि प्रवासी एवं विशेष श्रेणी के वे लोग जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित नहीं है उनको गेहूं एवं चना देने की प्रक्रिया जिले में शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या एवं चने की पूर्ण आपूर्ति न होने से वितरण में थोड़ी दिक्कत हुई है अगले दो दिन में सभी चयनित उचित मूल्य की दुकानों पर पात्र लोगों को गेहूं एवं चना वितरण की व्यवस्था सुचारू हो जाएगी इसके लिए प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर दो कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि किन्ही कारणों से पात्र लोगों का रजिस्ट्रेशन में विलम्ब हुआ हो तो वह अब भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है जिन्हें संबंधित उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि राज्य में सबसे ज्यादा प्रवासी पाली जिले में आए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ