पाली में फिर कोरोना विस्फोट
पाली
कोरोना संक्रमण का खतरा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती देर रात को जिले में आई सेंपालों की रिपोर्ट में 22 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलना सामने आया है। जिले के डुठारिया गांव में नौ जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि कोसेलाव गांव में पिता व पुत्र समेत पांच पॉजिटिव आए है। यहां अब तक कुल 7 पॉजिटिव आ चुके है।
पॉजिटिव की सूचना पर नायब तहसीलदार ओम अमृत व पटवारी रमेश चौधरी भी कोसेलाव के पॉजिटिव के निवास पहुंचे। पॉजिटिव के निवास वाली विभिन्न गलियों को ग्राम पंचायत द्वारा बल्लियों से सील करवा रहे है। 38 वर्षीय पिता एवं 5 वर्षीय पुत्र सहित पांचों पॉजिटिव को 108 एम्बुलेंस से कोविड-19 केयर सेंटर के लिए 108 एम्बुलेंस के इएमटी शाहरुख खां वेलिम कोसेलाव से रवाना हो गए है। कोसेलाव के सुथार वास से पॉजिटिव आए पिता-पुत्र के अलावा पत्नी, एक पुत्र एवं साले समेत आठ लोग 31 मई को मुम्बई से आई ट्रेन से पाली उतरे।
जहां से उन्हे कोसेलाव छोड़ा गया है। वही, धनला का वास निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति भी पत्नी, एक बेटे एवं भाई के साथ वे 31 मई को मुम्बई से आई ट्रेन से पाली उतरे। जहां से उन्हे कोसेलाव छोड़ा गया है। 22 वर्षीय युवक एवं 40 वर्षीय पॉजिटिव 9 दिन पूर्व मुम्बई से फालना ट्रेन से आए है। 40 वर्षीय व्यक्ति सांडेराव से एक निजी कार से कोसेलाव आया।
एक साथ पांच पॉजिटिव से हडकंप मचा
गांव में एक साथ पांच प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में हडक़ंप मच गया।गांव में पुलिस चौकी प्रभारी रामसिंह के निर्देश में पुलिस एवं ग्राम पंचायत प्रशासन तैनात है।
डुठारिया गांव में अब हुए 11 पॉजिटिव
गुंदोज। जिले के डुठारिया गांव में सोमवार को 9 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हडक़ंप मच गया है। यहां रविवार को दो जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब इस गांव में 11 पॉजिटिव की संख्या हो गई हैं। इनमें 6 लोग प्रवासी तो 5 लोग स्थानीय शामिल हैं।
पाली जिले में यहां मिले नए पॉजिटिव
डुठारिया गांव में नौ
सुमेरपुर में छह
कोसलाव गांव में पांच
सांडेराव में दो
टीम news27rajasthan

0 टिप्पणियाँ