BREKING NEWS

6/recent/ticker-posts

NEWS27

जिले में बुधवार सायं तक 56 लोगों के सैम्पल कोरोना पाॅजिटिव आए अब तक कुल 875 केस पाॅजिटिव

 जिले में बुधवार सायं तक 56 लोगों के सैम्पल कोरोना पाॅजिटिव आए अब तक कुल 875 केस पाॅजिटिव

पाली


 17 जून। जिले में बुधवार को सायं तक 56 लोगों के सैम्पल कोरोना पाॅजिटिव आए है। अब तक कुल 875 केस पाॅजिटिव हो गए है। वर्तमान में 227 केस एक्टिव है। बुधवार को 16 लोगों को अस्पताल से रिकवरी होने के बाद छूट्टी दे दी गई है। पाली शहर से एक मरीज को ईलाज के लिए जोधपुर एम्स में रैफर किया गया था जिनकी आज मृत्यु हो गई। जिले में अब तक 9 लोगों की मृत्यु कोरोना से हो चुकी है। 
जिला कलक्टर अंश दीप ने प्रेस बिफ्रिंग में बताया कि बुधवार को 56 पाॅजिटिव केस आएं है। जिनमें पाली शहर में 4, रोहट उपखण्ड क्षेत्र में 3, देसूरी में एक, रायपुर में 8, जैतारण में 12,  मारवाड़ जंक्शन में 3, बाली में 24 तथा रानी में एक सैम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। बुधवार को रिकवरी के बाद 16 लोगों को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई है। इनमें पाली शहर से 12, रोहट उपखण्ड क्षेत्र से एक, तथा रानी उपखण्ड़ क्षेत्र सेे 3 व्यक्ति को रिकवरी के बाद छूट्टी दे दी गई है। अब तक कुल 639 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। जिनमें से पाली शहर के 183, पाली ग्रामीण के 52, उपखण्ड़ रोहट के 55, सोजत के 69, देसूरी के 56, रायपुर के 25, जैतारण के 25, मारवाड़ जंक्शन के 26, बाली के 39, सुमेरपुर के 69 तथा उपखण्ड़ रानी के 40 व्यक्ति रिकवरी के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है।
 उन्होंने बताया कि जिले मे बुधवार को 1321 सैम्पल लिए गए है। जिनमें से पाली शहर के 85, पाली ग्रामीण के 79, उपखण्ड़ रोहट के 14, सोजत के 109, देसूरी के 60, रायपुर के 218, जैतारण के 38, मारवाड़ जंक्शन के 71, बाली के 223, सुमेरपुर के 384 तथा उपखण्ड़ रानी के 40 व्यक्ति के सैम्पल बुधवार को लिए गए। अब तक कुल 22900 सैम्पल लिए जा चुके है तथा 19788 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव है। 1409 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि पाली जिला अस्पताल में 25, सोजत अस्पताल में 19 तथा विभिन्न कोविड़ केयर सेंटर में 161 मरीज वर्तमान में भर्ती है। कुल लिए गए सैम्पल में से 16008 सैम्पल प्रवासियों के है। बुधवार को 1253 सैम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। अब तक 518 प्रवासी नागरिक पाॅजिटिव आए है। उन्होंने बताया कि अब मेडिकल काॅलेज में प्रतिदिन प्राप्त किए गए सैम्पल की रिपोर्ट आ रही है।

रिपोर्टर - रमेश दायमा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ